Asia Cup 2023 से पहले Virat Kohli ने फैंस के साथ सेल्फी खिंचाई, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023 से पहले Virat Kohli ने फैंस के साथ सेल्फी खिंचाई, देखें वायरल वीडियो

एशिया कप 2023 की तैयारियों के लिए टीम इंडिया 5 दिन के एक स्किल कैंप के लिए कर्नाटक के उलूर पहुंची है।  

Virat Kohli with Fans (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli with Fans (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) एशिया कप से पहले फैंस के साथ सेल्फी खिंचाते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि इस बार ये मार्की टूर्नामेंट 30 अगस्त से शुरू हो रहा है।

तो वहीं इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए श्रीलंका के लिए उड़ान भरने से पहले टीम इंडिया का कर्नाटक के उलूर में पांच दिनों का स्किल टेस्ट सत्र आयोजन किया गया है, जिससे कि भारतीय क्रिकेट टीम की एशिया कप की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।

तो वहीं जब इस कैंप से विराट कोहली रवाना होते हैं तो वह एयरपोर्ट पर फैंस के साथ सेल्फी खिंचाते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो में कोहली का जैस्चर देखने ही बनता है। दूसरी ओर, विराट कोहली की ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाती है।

देखें विराट कोहली की ये वायरल वीडियो

साथ ही आपको बता दें एशिया कप 2023 में भारत अपने पहले मुकबाले में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से सामना 2 सितंबर को करने वाला है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि अपने इस पहले मैच में मैन इन ब्लू किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं? तो वहीं अगर इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन करना है तो उसे मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी।

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

बैकअप: संजू सैमसन

ये भी पढ़ें- देश के लिए क्रिकेट खेलने के लिए ये साउथ अफ्रीकन क्रिकेटर काउंटी क्रिकेट से हटा, पढ़ें पूरी खबर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?