IPL शुरू होने से पहले शतक के सपने देखने लगे हैं विराट कोहली - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL शुरू होने से पहले शतक के सपने देखने लगे हैं विराट कोहली

विराट ने आईपीएल की पुरानी तस्वीर की साझा।

Virat Kohli. (Photo Source: Instagram)
Virat Kohli. (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया और IPL में RCB टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ शतक शब्द चिपक सा गया है, विराट जहां जाते हैं वहां सिर्फ उनके शतक की ही चर्चा होती है। ऐसा लगता है कि मानो पूरे भारत को विराट के शतक का इंतजार है, फिर वो शतक टीम इंडिया की जर्सी में आए या फिर IPL के दौरान RCB की तरफ से आए। इन सभी बातों के बीच खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जो उनके शतक से जुड़ी हुई और वो कुछ ही देर में तेजी से वायरल हो गई है।

विराट ने खुद बता दिया, कि वो कब लगा रहे हैं शतक?

काफी समय से विराट कोहली से उनका बल्ला नाराज बैठा है, जब भी कोहली किसी बड़ी पारी की तरफ बढ़ते हैं उनका बल्ला उन्हें धोखा दे देता है और वो आउट हो जाते हैं। अगर बात करें विराट के इंटरनेशनल शतक की, तो वो साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में आया था। बस उसी के बाद से विराट के शतक का इंतजार एक इंतजार बना हुआ है। साथ ही IPL की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, लेकिन विराट को पोस्ट कुछ और ही कहानी बताने में लगा हुआ है।

*विराट ने आईपीएल की पुरानी तस्वीर की साझा।
*शतक लगाने के बाद बल्ला उठाते हुए दिख रहे हैं कोहली।
*कैप्शन में विराट ने लिखा- अब इसके लिए ज्यादा समय नहीं बचा।
*कमेंट में फैन्स विराट को जमकर कर रहे हैं सपोर्ट।

कोहली ने किया है ये पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

कब आया था आखिरी आईपीएल शतक?

वहीं अगर बात करें कोहली के आखिरी आईपीएल सैंकड़े की, तो वो भी साल 2019 में आया था। जहां विराट ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ 58 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली थी, बस उसकी के बाद से IPL में भी वो नाकाम साबित हो रहे हैं।

close whatsapp