Virat Kohli ने खुद बताया अपनी जर्सी 18 नंबर के पीछे का सीक्रेट, आध्यात्मिक वजह आई सामने!
आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं
अद्यतन - अगस्त 17, 2026 6:44 अपराह्न

Virat Kohli reveal secret of 18 Number Jersey: पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के करियर के 18 साल पूरे होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि चेज मास्टर विराट ने 18 अगस्त 2008 को भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज वनडे क्रिकेट से किया था।
दूसरी ओर, किंग कोहली ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 18 नंबर की जर्सी पहनकर की थी। इसके बाद यह 18 नंबर की जर्सी वर्ल्ड क्रिकेट में काफी लोकप्रिय हुई, क्योंकि 18 नंबर की जर्सी को पहनकर उन्होंने भारत को अनगिनत मैचों में जीत दिलाई व बहुत से क्रिकेट रिकाॅर्ड्स को अपने नाम किया।
तो वहीं, हाल में ही विराट कोहली के क्रिकेट करियर के 18 साल पूरे होने पर स्टार स्पोर्ट्स की ओर से एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। इस वीडियो में रन मशीन विराट कोहली ने बताया ‘यह शुरुआत में मेरे लिए सिर्फ एक नंबर था। भारत के लिए मैंने डेब्यू मैच 18 अगस्त को ही खेला था। मुझे महसूस होता है कि 18 नंबर के साथ मेरा कोई न कोई आध्यात्मिक कनेक्शन जरूर है। जब भी मैं मैचों के लिए मैदान पर जाता हूं, तो मैं काफी लोगों को अपनी जर्सी के नंबर के साथ देखता हूं। भगवान ने मुझे एक खास मौका दिया है और मैं यह देखकर खुद को खुशनसीब मानता हूं।’
देखें Virat Kohli का स्टार स्पोर्ट्स द्वारा बनाया गया प्रोमो वीडियो
Playing like a king on the field. Living like one off it 👑
Step into The Fantastic Life of Virat Kohli and discover the story behind the man who turned cricket into a way of life.
Catch the full episode on 18th August on Star Sports YouTube 🗓️ pic.twitter.com/kXwDPbPtcv
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 17, 2026
विराट कोहली के क्रिकेट करियर पर एक नजर
37 वर्षीय विराट कोहली अब भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सिर्फ वनडे फाॅर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद, कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। तो वहीं साल 2025 में वह खेल के सबसे बड़े व पुराने फाॅर्मेट टेस्ट से भी संन्यास ले चुके हैं।
कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में खेले गए 123 मैचों में 46.85 की औसत से कुल 9230 रन बनाए हैं। तो वहीं, वनडे क्रिकेट में उन्होंने 314 मैचों में 58.59 की औसत से कुल 14941 रन बनाए हैं। साथ ही 125 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 48.7 की औसत से कुल 4188 रन बनाए हैं। तीनों फाॅर्मेट को मिलाकर विराट कोहली ने 85 शतक भी लगाए हैं।
ये भी पढ़ें – SL vs IND 1st Test, Day 3: मानव सुथार ने झटके 4 विकेट, श्रीलंका 284 पर ऑल-आउट; भारत 178 रन से आगे