IPL 2023: बल्लेबाजी छोड़ अब आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे विराट कोहली, देंखे वायरल फोटोज - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: बल्लेबाजी छोड़ अब आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे विराट कोहली, देंखे वायरल फोटोज

18 मई को आरसीबी का सामना हैदराबाद से 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 अब अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी हफ्ते में चल रहा है। तो वहीं अभी तक गुजरात टाइटंस को छोड़कर अन्य 3 टीमों के बारे में नहीं पता है कि कौनसी टीम प्लेऑफ में जगह बनाएगी और कौनसी टीम प्लेऑफ की रेस बाहर होगी। साथ ही बता दें कि प्लेऑफ की रेस से दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमें बाहर हो चुकी है।

दूसरी ओर प्लेऑफ की तस्वीर कल 18 मई, गुरूवार को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के परिणाम के बाद थोड़ी बहुत और साफ हो जाएगी। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

तो वहीं इस मैच लिए फाफ एंड कंपनी हैदराबाद पहुंच चुकी है और इस मैच के शुरू होने से पहले आयोजित एक प्रैक्टिस सेशन में पूर्व भारतीय और आरसीबी कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के बजाए गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नजर आए है।

बता दें कि कोहली के गेंदबाजी करने की कुछ फोटोज को आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं, जिसके कैप्शन में फ्रेंचाइजी ने कहा- दाएं हाथ का एक फुर्तीला गेंदबाज आक्रमण पर लगाया गया। साथ ही कोहली के इन फोटोज पर क्रिकेट फैंस तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देंखे विराट कोहली के गेंदबाजी करते हुए फोटोज

आईपीएल 2023 में कमाल की फाॅर्म में विराट कोहली

बता दें कि आईपीएल के जारी सीजन में विराट कोहली कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं। वह अब तक खेले गए 12 मैचों में 39.82 की औसत व 131.5 के स्ट्राइक रेट से 438 रन बना चुके हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से कुल 6 अर्धशतक निकले हैं।

तो वहीं अगर बैंगलोर को हैदराबाद के खिलाफ कल जीत दर्ज करनी है तो टाॅप ऑर्डर में विराट कोहली का चलना बहुत जरूरी है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि कल विराट कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं।

close whatsapp