क्या WTC फाइनल में मिली हार का गुस्सा, अब विराट कोहली GYM में निकाल रहे हैं?
काफी दिनों बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए विराट कोहली।
अद्यतन - Jun 19, 2023 7:09 pm

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली फिटनेस के मामले में कई सालों से टॉप पर रहे हैं, भले ही कोई सीरीज ना हो फिर भी कोहली जिम में नजर आ ही जाते हैं। साथ ही विराट जिम से जुड़े पोस्ट फैन्स के साथ भी शेयर करते हैं, ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है लेकिन अब की बार कोहली थोड़े गुस्से में नजर आ रहे हैं।
WTC फाइनल में फ्लॉप रहे थे कोहली
जी हां, WTC फाइनल में टीम इंडिया के सभी प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे, जिसमें विराट कोहली का नाम भी शामिल था। इसी के साथ ही एक बार फिर से ICC के खिताबी मुकाबले में कोहली का बल्ले से खराब रिकॉर्ड कायम है, जो टीम को भी इस बार काफी भारी पड़ गया।
इतने गुस्से में क्यों नजर आ रहे हैं विराट कोहली?
*काफी दिनों बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए विराट कोहली।
*कोहली ने इस बार 2 छोटे-छोटे वीडियो और 1 तस्वीर की पोस्ट।
*इस पोस्ट में विराट GYM में कड़ी मेहनत करते हुए आ रहे हैं नजर।
*आगामी सीरीज के लिए विराट कर रहे हैं अभी से तैयारी।
सोशल मीडिया पर आज विराट कोहली ने ये पोस्ट किया है शेयर
कुछ दिनों पहले उनकी ये इंस्टा स्टोरी भी हुई थी काफी ज्यादा वायरल
![]()
अब कौनसी सीरीज खेलेगी टीम इंडिया?
वहीं WTC फाइनल में मिली हार के बाद से टीम इंडिया को लंबा ब्रेक मिला है, जहां अब टीम इंडिया जुलाई के महीने में ही खेलती हुई नजर आएगी। जहां टीम इंडिया इस बार वेस्टइंडीज का एक लंबा दौरा करेगी, जिसमें टेस्ट से लेकर वनडे और टी20 सीरीज भी शामिल है। इस दौरे के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान होगा, वहीं इस टूर के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है। जिसमें IPL में कमाल का प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह, जायसवाल सहित कई खिलाड़ियों का नाम शामिल है, अब देखना होगा की किसे इस बार मौका मिलता है।