जब बल्लेबाज विराट कोहली ने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ ली सेल्फी... - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब बल्लेबाज विराट कोहली ने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ ली सेल्फी…

टीम इंडिया देर रात टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हुई थी ऑस्ट्रेलिया रवाना।

Virat Kohli, Harshal Patel And Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli, Harshal Patel And Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)

इस महीने शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को बल्लेबाज विराट कोहली से काफी उम्मीदें रहने वाली है, विराट का बल्ला इस समय पूरी तरह लय में नजर आ रहा है। ये ही लय टीम इंडिया का काम बना सकती है, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से ठीक पहले विराट ने एक खास तस्वीर पोस्ट की है।

बल्लेबाज विराट कोहली का अनुभव आएगा काम

जी हां, टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के पिचों का काफी ज्यादा ही अनुभव है, ऐसे में वो टीम के बाकी बल्लेबाजों के साथ भी ये अनुभव साझा करेंगे और वहां के मैदानों से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे।

बल्लेबाज विराट कोहली के बेस्ट फ्रेंड्स से नहीं मिले आप?

*टीम इंडिया देर रात टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हुई थी ऑस्ट्रेलिया रवाना।
*रवाना होने से ठीक पहले बल्लेबाज विराट कोहली ने एक तस्वीर की शेयर।
*विराट की इस सेल्फी वाली तस्वीर में हर्षल पटेल और युजी चहल थे साथ।
*तीनों खिलाड़ी एक समय में RCB में खेले थे साथ, फिर चहल हुए अलग।

बल्लेबाज विराट कोहली की खास सेल्फी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से ठीक पहले टीम इंडिया की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बुमराह की जगह कौन लेगा?

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा इसका अभी तक ऐलान नहीं हुआ है और कयास ये लगाए जा रहे हैं कि शमी को स्टैंडबाइ से हटाकर प्रमुख टीम में शामिल किया जा सकता है।

close whatsapp