विराट ने पुराने दिन किए याद, क्या माही से मांग रहे हैं मदद ?

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विराट ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।

Advertisement

Virat Kohli and MS Dhoni. (Photo by DIBYANGSHU SARKAR/AFP/Getty Images)

टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय क्रिकेट से दूर छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने पुरानी तस्वीर साझा की है।

Advertisement
Advertisement

विराट कोहली ने जो तस्वीर साझा की है उसमे उनके पीछे महेंद्र सिंह धोनी और टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने इस तस्वीर को इस वक्त क्यों साझा की है। कुछ फैंस का मानना है कि वह महेंद्र सिंह धोनी को याद कर रहे हैं वहीं कुछ का मानना है कि वह भारतीय कप्तान को अपने पुराने दिन की याद आ रही है।

यहां देखिए विराट कोहली का वह इंस्टाग्राम पोस्ट

बता दें कि विराट ने धोनी की कप्तानी में ही अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। लेकिन बाद में उन्होंने तीनों फॉर्मेट में धोनी की जगह कप्तानी भी की। धोनी उनके नेतृत्व में टी-20 और वनडे भी खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि ये बात सभी को पता है कि विराट और धोनी के बीच गहरी दोस्ती है, कई मौकों विराट ने खुद इस बात का खुलासा किया है। विराट की कप्तानी में जब धोनी खेलते थे, तब कई मौकों और माही उन्हें कप्तानी के टिप्स देते हुए नजर आते थे, जिसे विराट ब्रह्मास्त्र के रूप में इस्तेमाल करते थे।

क्रिकेट के मैदान पर विराट का समय सही नहीं चल रहा है

पिछले कुछ समय से विराट बतौर कप्तान और बल्लेबाज फ्लॉप दिखे हैं। उनके बल्ले से आखिरी शतक दो साल पहले साल 2019 में आया था, उसका बाद से वह बल्ले से फ्लॉप नजर आए हैं। वहीं बतौर कप्तान भी उन्हें ICC के बड़े टूर्नामेंट में निराशा हाथ लगी है।

हाल ही खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में भी बतौर कप्तान उनका सफर निराशाजनक रहा था, उनकी नेतृत्व में टीम सुपर 12 से आगे नहीं बढ़ सकी। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली ने कुछ दिनों का आराम लिया है और इस वक्त वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि वह मुंबई में होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे।

Advertisement