विराट कोहली पर बहुत ज्यादा हुकुम चलाती हैं अनुष्का, जनता के बीच कर डाली ये हरकत
हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आए थे विराट और अनुष्का।
अद्यतन - Aug 12, 2023 4:51 pm

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं, जहां वो ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। इस बीच कोहली वाइफ अनुष्का के साथ नजर आए हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है और ये वीडियो एक कारण के चलते सोशल मीडिया की दुनिया में काफी वायरल हो रहा है।
कब होगी कोहली की मैदान पर वापसी?
टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे के बाद आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी-20 और आयरलैंड सीरीज से विराट कोहली को ब्रेक दिया गया है। जिसके बाद विराट, रोहित और जडेजा समेत सभी सीनियर खिलाड़ी एशिया कप के लिए टीम इंडिया में वापसी करेंगे और इस बार का एशिया कप पाकिस्तान के साथ-साथ श्रीलंका में भी आयोजित होगा।
अनुष्का शर्मा क्यों बीच पब्लिक में गुस्सा हो गई विराट से?
*हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आए थे विराट और अनुष्का।
*इस दौरान मीडिया दोनों की साथ में लेना चाहती थी तस्वीरें।
*लेकिन शायद कोहली नहीं देना चाहते थे किसी को भी तस्वीर।
*उसके बाद अनुष्का ने जबरदस्ती कोहली को तस्वीर के लिए खींचा।
विराट कोहली और अनुष्का का ये वीडियो हो रहा है वायरल
बल्लेबाज ने अचानक सोशल मीडिया पर सफाई देना किया शुरू
हाल ही में खबर सामने आई थी, जिसमें विराट को लेकर एक बड़ा दावा किया गया था। खबर में बताया गया था की, कोहली इंस्टा पर एक पोस्ट के 11 करोड़ से ज्यादा की रकम चार्ज करते हैं। शायद खुद से जुड़ी ये ही खबर कोहली को पसंद नहीं आई, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर इसपर सफाई पेश की। जहां उन्होंने ट्वीट कर लिखा की, सोशल मीडिया पर मेरी कमाई को लेकर जो बाते चल रही है उसमें कोई भी सच्चाई नही हैं। वहीं इस ट्वीट पर अब फैन्स काफी मजेदार कमेंट करने में लगे हुए हैं।
एक नजर कोहली के उस ट्वीट पर भी डालते हैं
While I am grateful and indebted to all that I’ve received in life, the news that has been making rounds about my social media earnings is not true. 🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) August 12, 2023