विराट कोहली ने विकिपीडिया पर इस मामले में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली ने विकिपीडिया पर इस मामले में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ा

सोशल मीडिया पर विशाल फैन फॉलोइंग के साथ विराट कोहली एक ग्लोबल आइकन हैं।

Shah Rukh Khan, Virat Kohli and Priyanka Chopra. (Image Source: Instagram)
Shah Rukh Khan, Virat Kohli and Priyanka Chopra. (Image Source: Instagram)

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और ग्लोबल एक्टर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को पछाड़कर पिछले साल 2023 में विकिपीडिया पर एशिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर विशाल फैन फॉलोइंग के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) एक ग्लोबल आइकन हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अपने करिश्मा और व्यापक लोकप्रियता से दुनियाभर के फैंस को लगातार आकर्षित कर रहे हैं।

विकिपीडिया पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले एशियाई हस्ती हैं Virat Kohli

आपको बता दें, स्टाइलिश बल्लेबाज ने 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े और रिकॉर्ड रन बनाए हैं। इसी श्रेणी में उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उनकी लोकप्रियता नई ऊंचाइयों तक पहुंच गई है।

यहां पढ़िए: 15 साल की उम्र में ही विराट-रोहित की तरह बनने के प्रयास में लग गया था यह खिलाड़ी, आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिखेर रहा जलवा

एफपीजे की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली (Virat Kohli) साल 2023 में विकिपीडिया पेज व्यूज में बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा देखी जाने वाली एशियाई हस्ती बन गए हैं।

10.7 मिलियन से अधिक लोगों ने किया विराट कोहली को सर्च

10.7 मिलियन से अधिक लोगों ने विकिपीडिया पर विराट कोहली (Virat Kohli) को देखा है, और इस तरह दाएं-हाथ के बल्लेबाज इस प्लेटफॉर्म पर सबसे लोकप्रिय एशियाई शख्सियत के रूप में उभर कर सामने आए हैं। एक ग्लोबल आइकन के रूप में यह उपलब्धि कोहली के प्रति दुनिया भर के फैंस के प्यार को दर्शाती है। क्रिकेट के मैदान पर अपने जबरदस्त प्रभाव के कारण अब कोहली लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

आपको बता दें, कोहली इस समय टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं। वह इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं, जो बुधवार, 3 जनवरी, 2024 को केपटाउन में शुरू होगा। उन्होंने इस दौरे पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में एक अर्धशतक लगाया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?