विराट कोहली के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, बीच मैदान पर करने लगे 'झूमे जो पठान मेरी जान' - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, बीच मैदान पर करने लगे ‘झूमे जो पठान मेरी जान’

नागपुर टेस्ट मैच में कोहली सिर्फ 12 रन की पारी खेल पाए हैं।

Team India (Image Credit- Twitter)
Team India (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली ऑन द फील्ड हो या ऑफ द फील्ड, वह हमेशा अपने निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। तो वहीं एक बार फिर फैंस को विराट कोहली का एक नया अवतार देखने को मिला जिसमें वह बीच मैदान पर ही मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह शाहरूख खान की नई फिल्म पठान के फेमस गाने ‘झूमे जो पठान जो मेरी जान’ गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो कोहली की भारत द्वारा नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद की बताई जा रही है।

देंखे विराट कोहली की वायरल वीडियो

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट मैच:

बता दें कि नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ये फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। बता दें कि चोट से वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रनों पर सिमट गई।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 49 रन लाबुशेन ने बनाए तो दूसरी तरफ भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 5, रवि अश्विन ने 3 और मोहम्मद शमी व मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट निकाला।

तो वहीं बल्लेबाजी करने आई भारत के एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा के 120, रवींद्र जडेजा के 70 और अक्षर पटेल के 84 रनों की बदौलत भारत ने 400 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया पर 233 रनों की मजबूत बढ़त बनाई।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भारत के सामने मात्र 91 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को भारत ने पारी और 132 रनों के अंतर से जीत लिया। बता दें कि अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp