एक बार फिर विराट के मुंह से निकली अंपायर के लिए गालियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक बार फिर विराट के मुंह से निकली अंपायर के लिए गालियां

डेवाल्ड ब्रेविस गेंद पर अंपायर ने दिया था विराट को LBW आउट।

Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

क्रिकेट के मैदान में विराट कोहली और अंपायर के बीच कभी अच्छी दोस्ती नहीं रही, टीम इंडिया लेकर आईपीएल तक में विराट काफी बार अंपायर के गलत फैसले का शिकार हो चुके हैं। जिसके बाद कोहली का गुस्सा आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है, साथ ही वो अंपायर को भी लताड़ लगाने से नहीं रूकते हैं। ऐसा ही कुछ कल के मैच में भी हुआ, जहां मुंबई के खिलाफ हुए मैच में विराट के आउट होने के बाद काफी विवाद हुआ और उसका गुस्सा भी पूर्व कप्तान के चेहरे पर देखने को मिला।

विराट के निशाने पर फिर आ गए अंपायर

क्रिकेट के खेल में भी अब तकनीक आ चुकी है, जो हर दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। वहीं इस तकनीक की बदौलत दावा किया जाता है कि टीमें गलत फैसले का शिकार नहीं होगी, लेकिन कई बार ये ही तकनीक खिलाड़ियों के साथ-साथ टीमों पर उलटी पड़ जाती है और अंपायर कई मौकों पर गलत फैसला ले लेते हैं। कल रात भी ऐसा ही हुआ और RCB टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के आउट होने को लेकर जमकर बवाल मचा, साथ खुद कोहली भी अपने आप को नहीं रोक पाए।

*डेवाल्ड ब्रेविस गेंद पर अंपायर ने दिया था विराट को LBW आउट।
*उस पर विराट ने लिया DRS, जिसमें भी उन्हें आउट दे दिया गया।
*वीडियो में गेंद पहले बल्ले पर लगती नजर आ रही थी और फिर पैड पर।
*जिसके बाद विराट को आया गुस्सा और उन्होंने जमीन पर बल्ला पटक दिया।

यहां देखें किंग कोहली का गुस्से वाला अवतार

https://twitter.com/tanyadiors/status/1512854649035886592?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1512854649035886592%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fipl-2022-virat-kohli-vents-his-frustration-after-third-umpire-controversially-adjudges-him-lbw%2F

कोहली के साथ पहली बार नहीं हुआ ऐसा

वहीं ये पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली के साथ ऐसा हुआ हो, इससे पहले भी वो कई मैचों में गलत फैसलों का शिकार हुए हैं और इसे लेकर कोहली ने खुलकर बात भी की है। तो कई मौकों पर उनकी अंपायर तक से बहस हुई है, जिसके कारण वो आलोचना का शिकार हुए हैं।

close whatsapp