इधर टीम ट्रॉफी के साथ पोज दे रही थी, उधर विराट कोहली ना जाने किस से 'CHAT' करने में लगे थे - क्रिकट्रैकर हिंदी

इधर टीम ट्रॉफी के साथ पोज दे रही थी, उधर विराट कोहली ना जाने किस से ‘CHAT’ करने में लगे थे

बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ा एक वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल।

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

लंबे समय बाद टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली की वापसी हुई, जिसके बाद उनके टी20 वर्ल्ड कप खेलने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ गई है। दूसरी कल हुए मैच में कोहली ने भले ही बल्ले से निराश किया हो, लेकिन फिल्डिंग के दौरान उनकी तेजी ने टीम इंडिया को हार से बचा लिया। वहीं ट्रॉफी के साथ पोज देने के दौरान विराट ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट कोहली की तेजी आई कल काम

जी हां, विराट कोहली की भले ही उम्र तेजी से बढ़ रही हो, लेकिन आज भी उनकी फिटनेस किसी युवा खिलाड़ी से कम नहीं है। जहां कल उन्होंने बाउंड्री लाइन पर उछल कर एक शानदार छक्का रोका, तो तेजी से भागकर एक कमाल का कैच भी पकड़ा। लेकिन कल किंग कोहली का बल्ला शांत ही रहा और वो शून्य पर आउट हुए थे।

ये किसके मैसेज पढ़ने में लगे हुए थे विराट कोहली?

*बल्लेबाज विराट से जुड़ा एक वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल।
*इस वीडियो में पूरी टीम इंडिया ट्रॉफी के साथ तस्वीरों के लिए पोज दे रही है।
*लेकिन इस दौरान विराट का पूरा ध्यान था अपने फोन में, वीडियो में कैद हुआ नजारा।
*टीम के साथ सबसे कोने में खड़े थे कोहली, फिर भी कैमरे ने किया उनपर फोकस।

विराट कोहली का ध्यान पूरा का पूरा अपने मोबाइल में है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ये वीडियो आप एक बार नहीं बार-बार देखना पसंद करोगे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

हिटमैन का शतक आया, वर्ल्ड कप की कप्तानी साथ लाया

विराट के अलावा रोहित शर्मा ने भी टी20 इंटरनेशनल लंबे समय बाद वापसी की है, पहले 2 मैच में तो हिटमैन का खाता ही नहीं खुला था। लेकिन फिर कल हुए आखिरी मैच में उन्होंने रनों का पहाड़ खड़ा किया और धमाकेदार शतक जड़ दिया। जिसके बाद ये तो साफ हो गया कि टी20 वर्ल्ड कप की कप्तानी हार्दिक नहीं रोहित शर्मा करेंगे, पहले खबरें ये थी कि रोहित और विराट को टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना जाएगा। लेकिन अब कहानी पलटती हुई नजर आ रही है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?