विराट को पहले ही पता था टीम इंडिया की होगी जीत, इसलिए बीच मैच में नाचने लगे थे कोहली
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में दी मात।
अद्यतन - जुलाई 15, 2023 12:44 अपराह्न

टीम इंंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में करारी हार दी, वहीं भारत की इस जीत में बल्ले से यशस्वी जायसवाल, रोहित और विराट कोहली ने दम दिखाया। तो गेंदबाजी में अश्विन का ऐसा जादू चला की, टीम इंडिया तीसरे दिन ही ये मैच जीत गई। वहीं मैच के बीच एक बार फिर से विराट का सबसे अलग अंदाज देखने को मिला और उसका वीडियो आपको बहुत ज्यादा ही पसंद आने वाला है।
अश्विन ने लिखी टीम इंडिया के लिए जीत की कहानी
भले ही टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने एक के बाद एक शतक लगाए इस मैच में, लेकिन गेंद से असली काम अश्विन ने किया। पहली पारी में अश्विन ने चतुर गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए, तो दूसरी पारी में ये गेंदबाज और भी धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए नजर आया। जहांं दूसरी पारी में इस गेंदबाज के खाते में 7 विकेट आए और टीम इंडिया ने मैच अपने नाम कर लिया।
विराट कोहली अलग ही मूड में रहते हैं भाई आज-कल
*टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में दी मात।
*वहीं मैच के बीच का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*जहां विराट कोहली जमकर डांस करते आ रहे हैं नजर।
*बिनी किसी टेंशन के किंग कोहली कर रहे हैं कमाल का डांस।
एक नजर डालते हैं विराट कोहली के डांस वीडियो पर
टीम इंडिया की जीत के 2 हीरो साथ में
यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार रहेगा ये टेस्ट मैच
वहीं युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अपना डेब्यू टेस्ट मैच हमेशा याद रहेगा, जहां जायसवाल ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक जड़ा है और ऐसा काम करने वाले वो 17वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ ही अपने शानदार शतक के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया है, दूसरी ओर 19वें एशियन गेम्स के लिए भी जायसवाल टीम इंडिया का हिस्सा होंगे और साथ ही साथ रिंकू सिंह का भी पहली बार टीम इंडिया में चयन हुआ है।