शून्य पर आउट होने का ऐसा आया गुस्सा, सोफे पर मुक्के मारते दिखे विराट कोहली - क्रिकट्रैकर हिंदी

शून्य पर आउट होने का ऐसा आया गुस्सा, सोफे पर मुक्के मारते दिखे विराट कोहली

इंग्लैंड टीम के खिलाफ नहीं चला विराट कोहली का बल्ला।

Virat Kohli (Image Credit- Disney+Hotstar)
Virat Kohli (Image Credit- Disney+Hotstar)

टीम इंडिया आज वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेल रही है, वहीं आज फैन्स को विराट कोहली से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, जहां इंग्लिश टीम के आगे कोहली की इस बार एक ना चली और फिर उसके बाद उनका गुस्सा देखने को मिला। जिसके तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

कीवी टीम के खिलाफ नहीं हुआ था शतक पूरा

इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली गजब की लय में चल रहे हैं, जहां उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। वहीं कीवी टीम के खिलाफ भी उनका बल्ला जमकर चल रहा था, लेकिन धर्मशाला में ये खिलाड़ी अपने शतक से महज 5 रन से चूक गया था और 95 रन पर आउट हो गया था। अब इंग्लैंड के खिलाफ उनका जल्द आउट होना फैन्स को काफी ज्यादा निराश और हताश कर गया है।

कोहली का कई महीनों बाद देखने को मिला विराट ‘गुस्सा’

*इंग्लैंड टीम के खिलाफ नहीं चला विराट कोहली का बल्ला।
*इस बार विराट बिना खाता खोले लौट गए पवेलियन।
*जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में देखने को मिला उनका गुस्सा।
*जहां कोहली ने गुस्से में सोफे पर मारा एक जोरदार मुक्का।

विराट कोहली की ड्रेसिंग रूम से ये तस्वीर आई सामने

Virat Kohli (Image Credit- Disney+Hotstar)
Virat Kohli (Image Credit- Disney+Hotstar)

कुछ इस तरह गिरा था कोहली का विकेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

टीम इंडिया की बल्लेबाजी हो रही है फ्लॉप अब

वहीं इंग्लैंड टीम के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप होती नजर आ रही है, जहां खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया के कुल 3 विकेट गिर गए हैं। गिल और विराट पहले ही पवेलियन लौट गए थे, उसके बाद अय्यर ने भी फिर से निराश किया और वो भी काफी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले इस वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं और उनके नाम सिर्फ 1 ही अर्धशतक है। ऐसे में आने वाले मुकाबले में उनकी टीम से छुट्टी हो सकती है और अय्यर की जगह किसी दूसरे बल्लेबाज को मौका मिल सकता है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?