RCB vs KKR: 'विराट कोहली सैट हो चुके थे और...' कोहली का कैच लपकने के बाद बोले वेंकटेश अय्यर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB vs KKR: ‘विराट कोहली सैट हो चुके थे और…’ कोहली का कैच लपकने के बाद बोले वेंकटेश अय्यर 

कोहली ने 37 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी

Venkatesh Iyer and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Venkatesh Iyer and Virat Kohli (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, RCB vs KKR: आईपीएल में कल 26 अप्रैल को हुए 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी पिछली चार हार का सिलसिला तोड़ते हुए राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उन्हीं के घर में 21 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही वह टूर्नामेंट में अभी भी जीवित है।

गौरतलब है कि पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी और उसके बाद गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन के बूते केकेआर ने मैच को 21 रनों से अपने नाम किया था। बता दें कि पहले कोलकाता ने 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए और उसके बाद बैंगलोर को 179 रनों पर रोक दिया।

लेकिन जब आरसीबी केकेआर से मिले 201 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी, तो विराट कोहली कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे और एक छोर पर बने हुए थे। लेकिन आंद्रे रसेल जो पारी का 12वां ओवर करने आते  हैं वो ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली को डीप मिड विकेट पर वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच आउट करा देते हैं।

साथ ही यह मैच का टर्निंग पाॅइंट भी साबित होता है। कोहली का कैच पकड़े जाने के बाद चिन्नास्वामी के मैदान पर एक दम से सन्नाटा पसर जाता है। तो वहीं विराट कोहली के कैच को पकड़ने को लेकर वेंकटेश अय्यर ने बड़ा बयान दिया है।

वेंकटेश अय्यर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बैंगलोर बनाम कोलकाता मैच खत्म होने के बाद वेंकटेश अय्यर ने पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में कहा- मैं फील्ड पर वापस आकर काफी खुश था। मैंने कुछ समय से फील्डिंग नहीं की थी। मुझे ऐसा किए हुए लगभग 5-6 महीने हो चुके थे, और मैं एक दबाव भरी परिस्थिति में मैदान पर फील्डिंग करने के लिए आया था।

वेंकटेश ने आगे कहा- मैं खुशनसीब था कि कैच काफी सीधा था और यह मेरे हाथ में अटक गया। मेरे पास इसके लिए ज्यादा शब्द नहीं हैं। लेकिन कैच लेने के बाद मैं काफी खुश था, क्योंकि विराट कोहली सैट हो चुके थे और वह कैच मैच के पलटने वाला पल था। मुझे खुशी है कि मैंने उसे पकड़ लिया।

close whatsapp