दूसरे टी-20 मैच में इन्फॉर्म खिलाड़ी को बाहर कर विराट कोहली को टीम में शामिल करना चाहते हैं पार्थिव पटेल
अगले टी-20 मैच में एक बदलाव निश्चित है और वह है अक्षर पटेल की जगह रवींद्र जडेजा- पार्थिव पटेल
अद्यतन - Jul 9, 2022 11:33 am

पहला T20I मैच में आसान जीत दर्ज करने के बाद, टीम इंडिया 9 जुलाई (शनिवार) को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे T20I मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी। पहले T20I मैच के दौरान टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था और वे दूसरे मैच में भी उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे।
इस बीच, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा सहित कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी दूसरे मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। इन सभी खिलाड़ियों के वापस आने के साथ ही टीम मैनेजमेंट के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन करना एक मुश्किल काम होगा। इस बीच आगामी मैच के प्लेइंग इलेवन में बदलाव को लेकर पार्थिव पटेल और आरपी सिंह समेत पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने इस मामले पर अपनी राय रखी है।
विराट कोहली दीपक हुड्डा की जगह टीम में आएंगे- पार्थिव पटेल
क्रिकबज के शो में बातचीत के दौरान पार्थिव पटेल ने कहा कि, “एक बदलाव निश्चित है और वह है अक्षर पटेल को रवींद्र जडेजा द्वारा रिप्लेस किया जाएगा। अर्शदीप सिंह की जगह जसप्रीत बुमराह आएंगे। विराट कोहली भी आएंगे, लेकिन हमें नहीं पता कि किसकी जगह है। मुझे लगता है कि वह नंबर तीन पर दीपक हुड्डा की जगह लेंगे। हो सकता है कि श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन में जगह न मिले। ऋषभ पंत भी आएंगे जरूर, लेकिन हम नहीं जानते कि वह किसकी जगह लेंगे।”
जब आरपी सिंह से पूछा गया कि क्या कोहली को प्लेइंग इलेवन में फिट करने के लिए बल्लेबाज दीपक हुड्डा को टीम से बाहर किया जाएगा, तो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि हुड्डा के शानदार टच में होने के बावजूद, विराट कोहली को उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाएगा।
उन्होंने कहा, “कभी-कभी ऐसा होता है कि आप घरेलू क्रिकेट में बहुत अधिक रन बनाते हैं और फिर भी आपको जगह नहीं मिल पाती है क्योंकि राष्ट्रिय टीम में बहुत अच्छे खिलाड़ी है। सवाल यह है कि ऋषभ पंत किसकी जगह टीम में आएंगे? ईशान किशन या दिनेश कार्तिक?”