इंस्टाग्राम पर पूरी ‘हवा-बाजी’ कर रहे हैं विराट कोहली, अचानक खोले कपड़े और फिर…
क्रिकेट से दूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं इन दिनों विराट।
अद्यतन - अगस्त 15, 2023 4:17 अपराह्न

टीम इंडिया में फिटनेस की क्रांति लाने का काम विराट कोहली ने किया था, जिसका असर हर खिलाड़ी पर हुआ था। अब बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज तक मैदान के साथ-साथ GYM में भी कड़ी मेहनत करता है, वहीं आने वाले युवा खिलाड़ी भी विराट जैसी फिटनेस हासिल करना चाहते हैं और उसी के लिए कोहली नए-नए वीडियो के जरिए उनको प्रोत्साहित करते रहते हैं।
छोले भटूरे खाने के बाद विराट करते हैं विशेष काम
टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली को शुरूआत से ही खाने-पीने का काफी शौक था, जिसका असर मैदान पर साफ दिखाई देता था। वहीं अपने आपको फिट रखने के लिए विराट ने काफी कड़ी डाइट शुरू कर दी थी, जो आज तक जारी है। ऐसे में कभी-कभी कोहली छोले भटूरे खा लेते हैं, लेकिन उसके कुछ घंटों बाद ही GYM में मेहनत करने चले जाते हैं और शरीर पर उसका असर नहीं होने देते।
लगता है विराट ने दबा के खाना खाया है, इसलिए इतनी दौड़ लगा रहे हैं!
*क्रिकेट से दूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं इन दिनों विराट।
*इसी कड़ी में कोहली ने एक नई इंस्टाग्राम रील की है फैन्स के साथ शेयर।
*वीडियो में Treadmill पर दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं बल्लेबाज विराट।
*साथ ही कैप्शन में बल्लेबाज ने लिखा- छुट्टी है फिर भी भागना पड़ेगा।
आप भी देखो विराट कोहली की नई रील वीडियो
कल भी GYM से जुड़ी इंस्टा स्टोरी लगाई थी
![]()
विराट कोहली-रोहित के बिना हारी टीम इंडिया
हाल ही में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेली थी, लेकिन टी-20 सीरीज में भारतीय टीम को करारी हार मिली थी। वहीं इस सीरीज से विराट और रोहित को आराम दिया गया था, जिसके बाद टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे थे। ऐसे में इन दोनों दिग्गजों को आराम देना काफी भारी पड़ गया और टीम को लंबे समय बाद वेस्टइंडीज के हाथों हार मिली।