World Cup 2023: विराट का बल्ला, वानखेड़े का मैदान, कैसा है दोनों का कनेक्शन जानिए यहां
वनडे में वानखेड़े के मैदान पर विराट के बल्ले से निकला है एक शतक।
अद्यतन - Nov 2, 2023 9:35 am

विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ भारत के 2023 वर्ल्ड कप मैच के लिए कल (2 नवंबर) वानखेड़े स्टेडियम में लौटेंगे। स्टार भारतीय बल्लेबाज ने इस साल के मेगा इवेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया हैं, उन्होंने छह मैचों में 354 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 103* है।
कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप मैच के दौरान पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शतक बनाया। वह कल वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेलेंगे और फैंस को उनसे एक बार फिर शतक की उम्मीद होगी।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार है और विराट कोहली ने इस मैदान पर कुछ शानदार वनडे पारियां खेली हैं। इस मैदान पर उनके रिकार्ड्स को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यहां वो फिर से एक बड़ी पारी खेल सकते हैं।
इससे पहले कि स्टार भारतीय बल्लेबाज मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरे, यहां एक नजर डालिए वानखेड़े स्टेडियम में उनके तीन सर्वश्रेष्ठ वनडे प्रदर्शनों पर।
3) 35 (49) बनाम श्रीलंका, 2011 वर्ल्ड कप फाइनल

इस प्रतिष्ठित मैदान पर कोहली की पहली पारी भारत और श्रीलंका के बीच 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में आई थी। उस समय वह टीम में एक युवा खिलाड़ी थे और 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते समय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के विकेट जल्दी गिर जाने के बाद वह दबाव की स्थिति में बल्लेबाजी करने आए थे।
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सीनियर खिलाड़ी गौतम गंभीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़कर भारत को मुश्किल से बाहर निकाला था। कोहली ने उस साझेदारी में 49 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 35 रन बनाए। उन्होंने स्ट्राइक रोटेट की और सुनिश्चित किया कि जरूरी रन रेट बहुत ज्यादा न बढ़े।