विराट कोहली

World Cup 2023: विराट का बल्ला, वानखेड़े का मैदान, कैसा है दोनों का कनेक्शन जानिए यहां

वनडे में वानखेड़े के मैदान पर विराट के बल्ले से निकला है एक शतक।

1) 121 (125) बनाम न्यूजीलैंड, 2017

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

कोहली ने मुंबई में छह वनडे पारियां खेली हैं और तीन बार अपना विकेट सिंगल डिजिट स्कोर में खोया है। उन्होंने एक अर्धशतक और एक शतक लगाया है। यह शतक 22 अक्टूबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए, कोहली ने 125 गेंदों पर 121 रन बनाए, जिससे भारत को बोर्ड पर 280/8 का स्कोर बनाने में मदद मिली। उस दौरान उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए थे।

उनके आलावा बाकी कोई भी भारतीय बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। न्यूजीलैंड ने टॉम लैथम के शतक की मदद से 281 रन के लक्ष्य का पीछा किया और उस मैच में छह विकेट से जीत हासिल की।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp