विराट कोहली के Fake अकाउंट से पाकिस्तान टीम को भेजा गया पार्टी का न्योता, लेकिन.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के Fake अकाउंट से पाकिस्तान टीम को भेजा गया पार्टी का न्योता, लेकिन….

इस समय पाकिस्तान टीम नीदरलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेल रही है।

Babar Azam Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Babar Azam Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान टीम 7 साल के बाद भारत आई है। वो यहां वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भाग लेने के लिए आए हुए हैं। इस समय पाकिस्तान टीम नीदरलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेल रही है।

बता दें, पाकिस्तान टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने से पहले 27 सितंबर को हैदराबाद पहुंच चुकी थी और उन्होंने यहां अभी तक काफी लुफ्त उठाया है। जब पाकिस्तान टीम भारत पहुंची तब विराट कोहली के नाम से एक सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तान टीम को लेकर ट्वीट किया गया जो जमकर वायरल भी हुआ। इसमें लिखा हुआ था कि मैं पाकिस्तान टीम का भारत में स्वागत करता हूं और बहुत जल्द उनके लिए एक पार्टी भी होस्ट करूंगा।

इस वायरल ट्वीट में लिखा था कि, ‘मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हमारे देश में स्वागत करता हूं। वो 7 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत आए हैं। मैं अपने दोस्तों के लिए खासतौर पर शादाब के लिए अपने घर में एक पार्टी होस्ट करूंगा। आप सबको ढेर सारा प्यार।’

हालांकि जब इसको लेकर जांच की गई तब पता चला कि यह ट्वीट विराट कोहली ने नहीं किया था बल्कि किसी फेक अकाउंट के द्वारा किया गया था जिसका Username @amiVkohli था। वहीं विराट कोहली का यूजरनेम @imVkohli है।

यह रहा ट्वीट:

बता दें, इस फेक अकाउंट में जो प्रोफाइल पिक्चर लगी हुई है वही विराट कोहली के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लगी हुई है। इसमें भारतीय बल्लेबाज अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ है। यही नहीं इसका बायो भी Same है। हालांकि जिसका भी अकाउंट है उसने साफ-साफ लिखा हुआ है कि यह अकाउंट असली नहीं है।

बता दें, भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेलना है। इस मुकाबले का तमाम क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच खेलना है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?