हरभजन सिंह ने की विराट कोहली की बल्लेबाजी की तारीफ, कहा- वह चेज मास्टर हैं….
फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी हुई- हरभजन सिंह
अद्यतन - अप्रैल 18, 2023 7:39 अपराह्न

IPL के 16 वें सीजन के 24 वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 6 विकेट खोकर 226 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 218 रन ही 20 ओवर में बना सकी।
वहीं जहां आईपीएल 2023 में तीन अर्धशतक बनाने वाले RCB के बेस्ट विराट कोहली चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 6 रन ही बना सके। हालांकि भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि, विराट कोहली की पारी अहम थी। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय तक खेल सकते हैं और मैच जिता सकते हैं।
फाफ डुप्लेसिस का विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट था- हरभजन सिंह
वहीं यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि, चिन्नास्वामी में उस लक्ष्य का पीछा करना संभव था। अगर इसे सही करना होता तो विराट कोहली चेज मास्टर हैं इसमें। इसके साथ ही उन्होंने फाफ डुप्लेसिस के विकेट को भी मैच का टर्निंग पॉइंट बताया। उनका मानना था कि ग्लेन मैक्सवेल के आउट होने के बाद उन्हें अंत तक बने रहने के लिए सोच समझकर खेलना चाहिए था।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, मुझे लगता है यह टर्निंग पॉइंट था। डु प्लेसिस का विकेट भी उतना ही महत्वपपूर्ण था। अगर वह क्रीज पर मौजूद रहते तो दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर वह RCB को जीता सकते थे। आईपीएल 2023 में CSK के लिए बाद में यह दो अंक महत्वपूर्ण होंगे।
हरभजन सिंह ने कहा कि, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, खासकर जिस तरह से दोनों ने बल्लेबाजी की। वह टिके रहे, लेकिन जब लक्ष्य बड़ा होता है तो एक भी गलती टीम पर भारी पड़ सकती है। हैरान की बात यह है कि मैक्सवेल के आउट होते ही डु प्लेसिस भी आउट हो गए।