विराट कोहली के पाकिस्तानी फैंस ने बेटे ‘Akaay’ के जन्म पर बांटी मिठाई
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे का नाम Akaay रखा है।
अद्यतन - Feb 21, 2024 8:50 pm

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने 20 फरवरी को इस बात की घोषणा की कि वो एक बार फिर से Parents बने है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे का नाम Akaay रखा है।
बता दें, इस समय भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, व्यक्तिगत कारण की वजह से उन्होंने पहले तो पहले दो टेस्ट के लिए अपने आप को अनुपलब्ध किया और फिर बचे हुए तीन टेस्ट से भी विराट कोहली ने दूरी बना ली।
फिलहाल Akaay के जन्म की खबर बाहर आते ही विराट कोहली के तमाम फैंस काफी खुश थे। यही नहीं विराट कोहली के पाकिस्तान के फैंस ने भी Akaay के जन्मदिन को काफी बेहतरीन तरीके से मनाया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली के पाकिस्तानी फैंस उनके बेटे Akaay के जन्मदिन को काफी शानदार तरीके से मना रहे हैं। तमाम पाकिस्तानी फैंस ने भारतीय बल्लेबाज को उनके बेटे के जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी।
Virat Kohli's fans in Pakistan are delighted after hearing the news of his #babyboy, #Akaay's arrival! 🥰@imVkohli • #ViratKohli𓃵 • #ViratGang pic.twitter.com/SQk5hq4kSB
— ViratGang.in (@ViratGangIN) February 20, 2024
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में विराट कोहली करेंगे वापसी
बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 भी काफी जल्दी शुरू होने वाला है और विराट कोहली इस शानदार टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में अनुभवी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।
यही नहीं आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी विराट कोहली अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। फिलहाल देखना यह है कि विराट कोहली भारतीय टीम में कब वापसी करते हैं? भारत और इंग्लैंड के बीच अगला टेस्ट 23 फरवरी से रांची में शुरू हो रहा है। 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे है।