मस्ती-मजाक और फ्लाइंग किस, मैच के बाद पत्नी और बच्चों से वीडियो कॉल करते दिखे Virat Kohli, वीडियो हुआ वायरल
मैच के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों से वीडियो कॉल करते नजर आए।
अद्यतन - Mar 26, 2024 9:54 am

RCB के पूर्व कप्तान और दिग्गज प्लेयर विराट कोहली ने कल (25 मार्च) IPL 2024 के छठे मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 77 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अपना अहम योगदान दिया। उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। इसी बीच मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल पर बात करते हुए नजर आए।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट कोहली पत्नी के साथ-साथ अपने बच्चों से भी बात करते हुए नजर आए। दरअसल विराट कोहली दो महीने के ब्रेक के बाद आईपीएल 2024 खेलने आए थे। जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलने के बाद विराट अब मार्च में आईपीएल खेलने उतरे थे।
Virat Kohli के Video Call का वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इसी बीच फरवरी में वे अपने दूसरे बच्चे के पिता बने। पत्नी अनुष्का शर्मा एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा। अकाय के जन्म की वजह से ही विराट कोहली क्रिकेट से ब्रेक लिया था। अब वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट भले ही मैदान पर वापस आ गए हों लेकिन वो अभी भी अपने परिवार को पूरा वक्त दे रहे हैं।
जब वे वीडियो कॉल कर रहे थे तो अलग-अलग तरह के एक्सप्रेशन और रिएक्शन दे रहे थे। कभी वे किस देते हुए नजर आ रहे थे, तो कभी वे बच्चे के साथ खेल रहे हैं। VK का ये वीडियो सभी को काफी पसंद आ रहा है और फैंस इसपर अपना प्यार भी लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सभी तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।
https://twitter.com/iamsatypandey/status/1772329283941449976?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1772329283941449976%7Ctwgr%5E49509b6bb4ad2702e1cfc609f982096ee43c8e14%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatvnews.com%2Fentertainment%2Fnews%2Fvirat-kohli-video-call-with-anushka-sharma-kids-after-win-against-punjab-kings-wins-the-internet-watch-2024-03-26-923186
इस मैच की बात करें तो 77 रनों की पारी खेलकर विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो टी-20 फॉर्मेट में 100 अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बने। वहीं पंजाब के खिलाफ मैच में विराट ने दो कैच लपके और इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना (172 कैच) को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली के नाम अब 174 कैच हो गए हैं।