IPL में अपने खराब फॉर्म को लेकर पंजाब फ्रेंचाइजी की खुलेआम बेज्जती कर रहे वीरेंद्र सहवाग - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL में अपने खराब फॉर्म को लेकर पंजाब फ्रेंचाइजी की खुलेआम बेज्जती कर रहे वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से 6 सीजन खेल चुके हैं।

Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)
Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया। बता दें, इस मैच के दौरान वीरेंद्र सहवाग कमेंट्री कर रहे थे।

वीरेंद्र सहवाग इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से 6 सीजन खेल चुके हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से 2008 से 2013 तक भाग लिया था और फिर 2014 और 2015 सीजन में अनुभवी बल्लेबाज ने किंग्स XI पंजाब की ओर से मैच खेले थे। दिल्ली फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग ने 79 मुकाबलों में 159.35 के स्ट्राइक रेट से 2174 रन बनाए थे जिसमें 15 अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है।

यही नहीं पंजाब फ्रेंचाइजी की ओर से उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2014 में 455 रन बनाए। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच के दौरान वीरेंद्र सहवाग हिंदी कमेंट्री में पंजाब किंग्स टीम का मजाक कर रहे थे। वीरेंद्र सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘जब मैं पंजाब में गया था तब मेरा स्ट्राइक रेट कम हो गया। वो कहते हैं ना की जैसी संगति वैसा बिहेव करते हो। तो वहां की संगति वैसी ही थी। जीतते थे नहीं खेलते अच्छे थे नहीं तो मेरा खेल और खराब हो गया।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया

पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मोहाली में चार विकेट से हराया। हालांकि अपने दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब की टीम में सीजन में काफी मजबूत लग रही है और टीम इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। पंजाब किंग्स की कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में शिखर धवन कर रहे हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?