ऑफिस के समय के बाद और भी लोगों को वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले देखने स्टेडियम आना चाहिए: वीरेंद्र सहवाग - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑफिस के समय के बाद और भी लोगों को वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले देखने स्टेडियम आना चाहिए: वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने यह भी कहा कि स्कूल और कॉलेज के छात्रों को भारत के मुकाबलों के अलावा बाकी मैच के टिकट फ्री में देना चाहिए ताकि युवा खिलाड़ियों में वनडे फॉर्मेट का जोश और भी ज्यादा हो।

Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)
Virender Sehwag (Photo Source: Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत आज यानी 5 अक्टूबर से हो गई है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

हालांकि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के कई Stands को पूरी तरह से खाली देखा गया। यह चीज भारत के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को भी अच्छी नहीं लगी और उन्होंने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। वीरेंद्र सहवाग की मानें तो ऑफिस के समय के बाद लोगों को स्टेडियम में आकर मैच देखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल और कॉलेज के छात्रों को भारत के मुकाबलों के अलावा बाकी मैच के टिकट फ्री में देना चाहिए ताकि युवा खिलाड़ियों में वनडे फॉर्मेट का जोश और भी ज्यादा हो।

वीरेंद्र सहवाग में ‘X’ में लिखा कि, ‘उम्मीद करता हूं कि ऑफिस के समय के बाद और भी लोग वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले देखने आएंगे। मुझे लगता है कि भारत के मुकाबलों के अलावा स्कूल और कॉलेज के बच्चों को फ्री टिकट देना चाहिए। इस समय सभी लोगों के बीच वनडे प्रारूप की रुचि कम होती जा रही है। इससे युवाओं के बीच वर्ल्ड कप के मुकाबले देखने का अनुभव भी बढ़ेगा और साथ ही खिलाड़ी भी पूरे स्टेडियम के सामने मैच खेल पाएंगे।’

भारत वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा

न्यूजीलैंड ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब देखना यह है कि इस मैच में कौनसी टीम जीत दर्ज करती है।

वहीं भारतीय टीम की बात की जाए तो उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है। भारतीय टीम के कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं जबकि उपकप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या को खेलते हुए देखा जाएगा। भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और वो अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?