किंग्स इलेवन पंजाब के लिए इस आईपीएल सीजन में दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में ओपनिंग करेंगे वीरेन्द्र सहवाग
अद्यतन - Apr 2, 2018 7:25 pm

जी हाँ ये बात सच है कि वीरेन्द्र सहवाग एक बार फिर से क्रिकेट मैदान में वापसी कर रहे और वह भी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए वह भी आईपीएल सीजन 11 के पहले मैच में टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे. इस बात की आधिकारिक रूप से जानकारी फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर हैण्डल से दी है कि भारतीय टीम के सबसे विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग इस आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाले 8 अप्रैल के मैच में खेलते हुए दिखेंगे.\
फैन्स के लिए ये काफी खुशी की बात होगी कि उन्हें एक बार फिर से इस विस्फोटक बल्लेबाज को उसके पुराने रूप में देखने का मौका मिलेगा. टीम में इस तरह का बदलाव सिर्फ एरोन फिंच का पहले मैच में टीम के लिए उपलब्ध नहीं होना है क्योंकि वह अपनी शादी की वजह से इस पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे.
लम्बी चर्चा के बाद भी सहमती
सहवाग जो इस समय किंग्स इलेवन पंजाब टीम के क्रिकेट ओपरेशन निदेशक है उन्होंने इस बात का निर्णय लिया कि वह उपरी क्रम में कमजोर दिख रही अपनी टीम के लिए खेलेंगे. टीम मैनजमेंट ने लाबी चर्चा के बाद इस बात पर अपनी सहमती को बनाया है. जिसमें टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन, मुख्य कोच ब्रेड हॉग और सहवाग खुद भी शामिल थे.
कुछ ही दिन पहले सहवाग एक चेरेटी मैच खेलने के लिए आइस क्रिकेट खेल रहे थे जिसमे उन्होंने पहले मैच में सिर्फ 31 गेंदों में 62 रन की पारी और दूसरे मैच में 22 गेंदों में 46 रन की पारी को खेला था जिससे इस बात का साफ़ पता चलता है कि वह इस समय भी शानदार फॉर्म चल रहे है.
अब जब सभी को इस खबर पर काफी अधिक संदेह होने लगा तो उसके बाद क्योकिं आज 1 अप्रैल है और फ्रेंचाइजी ने अपने फैन्स को अप्रैल फूल बनाने के लिए इस तरह मजाक किया था, जिसकें लिए उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से ट्विट कर सहवाग के खेलने के बारे में जानकारी दी थी.
यहाँ पर देखिये किंग्स इलेवन पंजाब का ट्विट
BREAKING NEWS:
You're in for a real treat. @virendersehwag will take the field in Vivo @IPL once again, replacing @AaronFinch5 for the season opener. It's deja vu all over again 😍#LivePunjabiPlayPunjabi #KXIP #VIVOIPL https://t.co/0fKHF24Tuv— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 1, 2018
युवराज ने भी नेट्स पर काफी मेहनत कर रहे है
इस आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा युवराज सिंह भी जिन्होंने सहवाग के साथ काफी क्रिकेट खेला है उन्होंने भी अपनी फ्रेंचाइजी के इस ट्विट पर जवाब देते हुए लिखा कि “जी हाँ वीरेन्द्र सहवाग इस समय नेट्स में काफी कड़ी मेहनत कर रहे है और हम उन्हें दुबारा खेलते हुए देखना चाहते है.”
यहाँ पर देखिये युवराज सिंह का ट्विट
Yes @virendersehwag has been working very hard in the nets looking forward to see him play again 👊🏽
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 1, 2018