इंग्लैंड टीम भ्रम में जी रही है: भारत के खिलाफ सीरीज हारने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लिश टीम पर कसा तंज
धर्मशाला में खेले गए अंतिम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 64 रनों से हराया।
अद्यतन - Mar 9, 2024 10:29 pm

भारत ने अपने ही घर में पांच मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से मात दी। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों ने इस सीरीज में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इंग्लैंड टीम के Bazball की जमकर आलोचना की है।
बता दें, धर्मशाला में खेले गए अंतिम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 64 रनों से हराया। आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और यही वजह थी कि भारत ने मुकाबले में जीत दर्ज की। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि बेन स्टोक्स इस समय काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और पूरी टीम इस समय भ्रम में जी रही है।
वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘Bazball, बत्ती गुल। दूसरे टेस्ट मैच के बाद इंग्लैंड टीम को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था और उन्हें काफी परेशान होते हुए देखा गया। यही नहीं टीम के कप्तान भी इस समय अच्छे फॉर्म में नहीं है और वो भ्रम में जी रहे हैं। अगर उन्हें सफल होना है तो उन्हें अपने Method को बदलना होगा जिसमें टीम नाकाम रही है।’
यह रहा भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट:
Bazball , Batti Gull.
There needs to be a method to madness. England simply didn’t have the game to match and looked clueless particularly after the second test match .
The captain failing miserably only added to their woes and they simply looked like living in an illusion . For… pic.twitter.com/wVtNN1nV8X— Virender Sehwag (@virendersehwag) March 9, 2024
हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। हालांकि पहले टेस्ट के बाद इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और भारत ने इस टेस्ट सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों ने इस सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
ब्रैंडन मैकुलम की कोचिंग और बेन स्टोक्स की कप्तानी में यह इंग्लैंड की सीरीज में पहली हार है। भारतीय टीम की बात की जाए तो युवा खिलाड़ियों ने भी इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ी। यशस्वी जायसवाल ने इस सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाए जबकि गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की।