MS Dhoni के जन्मदिन पर सहवाग ने किया खास ट्वीट, ‘7’ का महत्व बताते हुए दी बधाई

वीरेंद्र सहवाग ने खास ट्वीट के जरिए एमएस धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है।

Advertisement

Mahendra Singh Dhoni and teammate Virender Sehwag. (Photo by LAKRUWAN WANNIARACHCHI/AFP/Getty Images)

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर दुनियाभर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। धोनी के नेतृत्व में ही भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था।

Advertisement
Advertisement

आज उनके जन्मदिन पर पूरा सोशल मीडिया बधाई संदेशों और रील्स से भरा पड़ा है। इस बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खास ट्वीट के जरिए एमएस धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। सहवाग ने पूर्व भारतीय कप्तान से संबंधित दुनियाभर में ‘7’ के महत्व को बताते ट्वीट किया। इस ट्वीट में सहवाग ने कुल 4 तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं।

सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सूर्य देव के पास अपने स्वर्ग के रथ को खींचने के लिए 7 घोड़े हैं। ऋग्वेद में विश्व के 7 भाग, 7 ऋतुएं और 7 गढ़ बताए गए हैं। 7 बुनियादी संगीत नोट्स। शादी में 7 फेरे, विश्व के सात अजूबे। और 7वें महीने के 7वें दिन एक टॉप क्लास व्यक्ति एमएस धोनी का जन्मदिन, #HappyBirthdayDhoni।’ सहवाग का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी के नेतृत्व में हाल ही CSK ने जीता पांचवीं बार IPL खिताब

हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने धोनी के अगुवाई में सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के रिकार्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। चेन्नई ने फाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइंटस को हराया था।

एमएस ने बतौर कप्तान हर आईसीसी खिताब जीता। उन्होंने बतौर कप्तान 2007 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहला टी-20 विश्व कप जीता, जिसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2011 क्रिकेट विश्व कप जीता। 2013 में उन्होंने मेन इन ब्लू को चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनाया, जो टीम इंडिया द्वारा जीता गया आखिरी आईसीसी खिताब भी है।

इसके बाद से भारतीय टीम कोई भी आईसीसी खिताब जीत नहीं सकी है। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए धोनी मैदान में बेहद शांत नजर आते थे, लेकिन अपनी चतुराई भरी कप्तानी से विपक्षी टीम को मात देते थे। उनका एक दशक से लंबा करियर कई लोगों के लिए प्रेरणा रहा है।

ये भी पढ़ें- धोनी के चेले शिवम दुबे का नहीं लग रहा क्रिकेट में मन, इंस्टाग्राम रील्स पर है ज्यादा से ज्यादा ध्यान

Advertisement