क्या नजम सेठी की वापसी के साथ मोहम्मद आमिर की होगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या नजम सेठी की वापसी के साथ मोहम्मद आमिर की होगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी?

मोहम्मद आमिर साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

Wahab Riaz and Mohammad Amir (Image Source: Getty Images)
Wahab Riaz and Mohammad Amir (Image Source: Getty Images)

पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की पाकिस्तान की जर्सी में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

आपको बता दें, मोहम्मद आमिर पहले ही 26 जुलाई 2019 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे। जिसके एक साल बाद बाएं-हाथ के तेज गेंदबाज ने दिसंबर 2020 में 28 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।

30-वर्षीय क्रिकेटर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम प्रबंधन के खराब बर्ताव को अपने फैसले के पीछे का कारण बताया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उन्हें केवल नजम सेठी और शाहिद अफरीदी से समर्थन मिला, बाकी अन्य लोग तो उन्हें टीम में देखना भी नहीं चाहते थे।

मोहम्मद आमिर एक बार फिर पाकिस्तान के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं: वहाब रियाज

चूंकि अब नजम सेठी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन के रूप में और शाहिद अफरीदी अंतरिम मुख्य चयनकर्ता के रूप में पाकिस्तान क्रिकेट के सेट-अप में लौट चुके हैं, वहाब रियाज की मोहम्मद आमिर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की भविष्यवाणी सच साबित हो सकती है।

रियाज का मानना है कि मोहम्मद आमिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं, और वह शाहीन अफरीदी और हरिस रउफ के साथ पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी अटैक में तीसरे विकल्प हो सकते हैं। वहाब रियाज ने समा टीवी के हवाले से कहा: ‘मुझे लगता है कि हम मोहम्मद आमिर को एक बार फिर पाकिस्तान के लिए खेलते हुए देख सकते हैं। हमारे पास शाहीन शाह अफरीदी और हरिस रउफ के रूप में बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं।

लेकिन अभी भी हमारी टीम में तीन और स्लॉट्स उपलब्ध हैं। इन स्लॉट्स पर कब्जा करने के लिए हसन अली, शाहनवाज दहानी, नसीम शाह और मुहम्मद वसीम जैसे गेंदबाज जद्दोजहद कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आमिर की भी वापसी हो सकती है, और वह भी इस रेस में शामिल हो सकते है।’

close whatsapp