PBKS vs RR: पंजाब के खिलाफ मैच में अश्विन को ओपनिंग में भेजने पर पार्थिव पटेल ने राजस्थान को राॅयल्स को लगाई लताड़  - क्रिकट्रैकर हिंदी

PBKS vs RR: पंजाब के खिलाफ मैच में अश्विन को ओपनिंग में भेजने पर पार्थिव पटेल ने राजस्थान को राॅयल्स को लगाई लताड़ 

पंजाब ने राजस्थान को 5 रनों से हराया था।

R Ashwin and Pathiv Patel (Image Credit- Twitter)
R Ashwin and Pathiv Patel (Image Credit- Twitter)

क्रिकेट का महाकुंभ शुरू हो चुका है और सभी 10 टीमों के बीच एक के बाद एक शानदार मैच देखने को मिल रहे हैं। तो वहीं 5 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच हुए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल उस समय चौंक गए थे, जब राजस्थान ने ओपनिंग करने के लिए अपने रेगुलर ओपनर जोस बटलर की जगह रवि अश्विन को भेजा था।

बता दें कि गुवाहटी के बरसापारा में हुए मैच में पंजाब ने रोमांचक तरीके से 5 रनों से जीत दर्ज की थी। लेकिन राजस्थान टीम में दो रेगुलर ओपनर देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल के होते हुए रवि अश्विन को ओपनिंग करने भेजना, पार्थिव पटेल को समझ नहीं आया है। गौरतलब है कि मैच की पहली पारी में रेगुलर ओपनर जोस बटलर को फील्डिंग करते हुए उंगली में चोट लग गई थी।

पार्थिव पटेल ने राजस्थान टीम मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

बता दें कि पंजाब बनाम राजस्थान मैच के खत्म होने के बाद पार्थिव पटेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपलोड एक वीडियो में राजस्थान टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है। पटेल ने कहा-

उन्होंने उनकी (जोस बटलर) जगह आर अश्विन को ओपनिंग के लिए भेजा और इससे मुझे काफी हैरानी हुई। ऐसा नहीं है कि वह (अश्विन) काबिल नहीं था पर, जब टीम में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल जैसे ओपनर जो पहले भी ओपनिंग कर चुके हैं, उनके होते हुए, इस प्रकार का फैसला काफी सोचनीय था।

मैदान पर जिसने भी यह फैसला लिया, मैं उनके दिमाग में उतरकर उस विचार को समझने की कोशिश कर रहा हूं। यहां पर अश्विन की आलोचना नहीं हैं, बल्कि उस फैसले की आलोचना है।

देंखे वीडियो

दूसरी आपको पंजाब और राजस्थान के बीच हुए इस मैच के बारे में बताएं तो पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए, जिसके जबाव में राजस्थान की पूरी टीम सिर्फ 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना पाई और मैच को पांच रन से गंवा दिया।

close whatsapp