मन कर रहा है गड्ढा खोदकर उसमें जल्द से जल्द कूद जाऊं: मेग लैनिंग ने अलाना किंग की हैट्रिक गेंद पर कैच छोड़ने के बाद कहीं यह बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

मन कर रहा है गड्ढा खोदकर उसमें जल्द से जल्द कूद जाऊं: मेग लैनिंग ने अलाना किंग की हैट्रिक गेंद पर कैच छोड़ने के बाद कहीं यह बात

अब मुझे रातों को नींद नहीं आने वाली। यह गेंद बार-बार मेरी आंखों के सामने आ रही है। काश मैंने कैच पकड़ लिया होता: मेग लैनिंग

Alana King (Photo Source: Twitter)
Alana King (Photo Source: Twitter)

राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत से हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में पहली बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। कुल 8 टीमों के बीच स्वर्ण पदक की लड़ाई है। भारत को पहले मुकाबले में मात देने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 31 जुलाई को बारबाडोस को हराकर सेमी-फाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। वो पहली टीम है जो सेमी-फाइनल में प्रवेश की है।

मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की स्पिन गेंदबाज अलाना किंग की घातक गेंदबाजी के सामने बारबाडोस के बल्लेबाजों ने अपने घुटने टेक दिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस टीम 20 ओवर में मात्र 64 रनों में ऑलआउट हो गई। किंग ने इस मुकाबले में 4 ओवरों में 8 रन देकर 4 विकेट झटके। हालांकि किंग को इस बात से काफी बुरा लगा होगा कि वो इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में हैट्रिक नहीं ले पाई।

दरअसल बारबाडोस ने 14 ओवर के अंत तक 6 विकेट खोकर 53 रन बना लिए थे। इसके बाद गेंदबाजी पर आई किंग ने 15वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर शकेरा सेलमैन और शमिलिया कोनेल को अपना शिकार बनाया। किंग उस समय यही सोच रही होगी कि बस अगली गेंद पर एक विकेट और मिल जाए और मैं हैट्रिक पूरी कर लूं लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

गेंद उन्होंने काफी बेहतरीन फेंकी थी जिसपर बल्लेबाज ने प्रहार करने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले से छूकर पहली स्लिप में खड़ी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग के पास गई। लैनिंग ने इस मौके को छोड़ दिया और किंग का सपना सच होते-होते रह गया।

ये गेंद मुझे अब रातों को सोने नहीं देगी: मेग लैनिंग

मुकाबले के बाद मेग लैनिंग ने इंटरव्यू में कहा कि, ‘अब मुझे रातों को नींद नहीं आने वाली। यह गेंद बार-बार मेरी आंखों के सामने आ रही है। काश मैंने कैच पकड़ लिया होता। मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि एक गड्ढा खोदकर उसमें जल्द से जल्द कूद जाऊं। मैंने कोशिश की लेकिन वो कैच मेरे से छूट गया। मुझे किंग के लिए काफी बुरा लग रहा है।

उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की और यह हैट्रिक पूरी होनी चाहिए थी। लेकिन आज मेरी एक गलती से उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज नहीं हो पाया। मैं अपनी बल्लेबाजी से काफी खुश हूं। उम्मीद है टीम आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन करती रहेगी।

वहीं दूसरी ओर अलाना किंग ने प्रेस से कहा कि, ‘ यही क्रिकेट है, है ना? कोई नहीं चाहता कि वो कैच छोड़े। खेल में यह सब होता रहता है। मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं। जितनी भी गेंदे मैंने फेंकी उन सब में मैं यही चाह रही थी कि मुझे विकेट मिले। हैट्रिक पूरी नहीं हो पाई इस बात से मैं दुखी हूं लेकिन अपने प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं।

close whatsapp