T20 World Cup के इस वेन्यू पर भारी बाढ़ की चेतावनी, यह 3 अहम मैच होंगे रद्द!

T20 World Cup के इस वेन्यू पर भारी बाढ़ की चेतावनी, यह 3 अहम मैच होंगे रद्द!

14,15 और 16 जून को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में तीन और मैच खेले जाने हैं।

Umpire Standing with Umbrella in Florida
Umpire Standing with Umbrella in Florida (Photo Source: BCCI)

12 जून को साउथ फ्लोरिडा में हुए भारी बारिश के कारण बहुत सी सड़कों पर पानी भर गया। इस बाढ़ के कारण फ्लोरिडा के रहने वालों लोगों की जिंदगी थोड़ा प्रभावित हुई है। सड़कों की ऐसी स्थिति देखकर और बाढ़ की चेतावनी के बाद फैंस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से टी20 विश्व कप 2024 के मैचों को फ्लोरिडा से बाहर स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं।

फ्लोरिडा में बाढ़ की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें सड़कें पानी से भरी हुई दिखाई दे रही हैं। भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी होने के साथ, प्रशंसक आईसीसी से फ्लोरिडा में होने वाले शेष खेलों को न्यूयॉर्क या डलास में स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं।

अभी भी बाकी हैं 3 मैच 

आपको बता दें कि, 14,15 और 16 जून को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में तीन और मैच खेले जाने हैं। 14 जून को यूएसए बनाम आयरलैंड, 15 जून को भारत बनाम कनाडा और 16 जून को पाकिस्तान बनाम आयरलैंड फ्लोरिडा में खेला जाएगा। तीनों दिन भारी बारिश की संभावना है। इसके वजह से USA और पाकिस्तान की टीम पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। दोनों टीमें सुपर 8 के लिए लड़ाई कर रही हैं, ऐसे में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कांटे की टक्कर है।

सह-मेजबान यूएसए 14 जून को ग्रुप ए के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में आयरलैंड से भिड़ेगा और जीत की तलाश में रहेगा। क्योंकि यूएसए की जीत उन्हें सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई करने में मदद करेगी। भले ही खेल रद्द हो जाए, मोनांक पटेल की अगुवाई वाली टीम चार मैचों में पांच अंक लेकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

इसलिए, एक वॉशआउट पाकिस्तान के अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाओं के लिए हानिकारक साबित होगा क्योंकि वे वर्तमान में तीन मैचों में से केवल एक जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं और उनके नाम पर दो अंक हैं। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम सुपर 8 की दौड़ में बने रहने के लिए चाहेगी की आयरलैंड अमेरिका को हरा दे।

close whatsapp