अभी से ही 2023 वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रहे हैं लिविंग्स्टन - क्रिकट्रैकर हिंदी

अभी से ही 2023 वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रहे हैं लिविंग्स्टन

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने लियम लिविंगस्टोन को 11.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में खरीदा था।

Liam Livingstone. (Photo Source: IPL/BCCI)
Liam Livingstone. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंग्लिश ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन ने कहा कि वो काफी खुश हैं कि उन्होंने IPL 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस लीग में उनका प्रदर्शन पिछले 2 सीजन काफी निराशाजनक रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि उनके IPL प्रदर्शन की वजह से अब वो आगामी वनडे वर्ल्ड कप जो भारत में होने वाला है पूरी तरह से तैयार है।

बता दें, IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने उनको 11.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। वो इस सीजन के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी थे। उन्होंने इस सीजन 14 मुकाबलों में 36.42 के औसत और 182.08 के स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए थे। लिविंगस्टोन ने पिछले दो संस्करणों को मिलाकर 9 मुकाबलों में मात्र 112 रन बना पाए थे लेकिन इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर्स टीम में अपना स्थान प्राप्त किया।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से लिविंगस्टोन ने कहा कि, ‘मुझे लगता कि जिस तरीके का प्रदर्शन मैंने पिछले संस्करणों में किया था उससे काफी बेहतर इस सीजन में किया। मुझे पहले इतने मौके नहीं दिए गए थे और लोग मेरे बारे में काफी कुछ कह रहे थे। यह टूर्नामेंट दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है और इसमें प्रदर्शन करना मुझे काफी अच्छा लगता है।

लियम लिविंगस्टोन का अगला टारगेट 2023 वर्ल्ड कप

लियम लिविंगस्टोन का वैटिलिटी ब्लास्ट 2022 सीजन, IPL 2022 के मुकाबले काफी सामान्य गया था। हालांकि नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में उन्होंने 22 गेंदों में 66 रन की नाबाद पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

दूसरे वनडे मुकाबले में वह मात्र 4 रन बना पाए थे लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। लिविंगस्टोन इंग्लैंड की टी-20 टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक रहे हैं लेकिन नीदरलैंड दौरे से पहले उन्होंने मात्र तीन वनडे मुकाबले खेले थे।

लिविंगस्टोन ने कहा कि, ‘ये अच्छी बात है कि आपका रोल साफ है। हम अपने घर से बाहर निकलते हैं और IPL में इसलिए खेलते हैं ताकि हम वहां के बारे में जान सकें। अगले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और उसके लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि अगर मुझे टीम में चुना जाता है तो मैं बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिला सकता हूं।

close whatsapp