ICC World Cup 2023: विराट कोहली से जर्सी लेने पर वसीम अकरम ने बाबर आजम को लगाई लताड़!  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023: विराट कोहली से जर्सी लेने पर वसीम अकरम ने बाबर आजम को लगाई लताड़! 

भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराया 

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)
India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में कल 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच 12वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि भारत ने इस मैच में पाक टीम को 7 विकेट से हराकर, वर्ल्ड कप में उस से कभी ना हारने के अपने रिकाॅर्ड को भी कायम रखा।

दूसरी ओर, इस मैच के खत्म होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम विराट कोहली के कुछ साइन की हुई जर्सी लेते हुए नजर आए। तो वहीं अब इस बात को लेकर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने बाबर को खूब खरी-खोटी सुनाई हैं।

यह ड्रेसिंग रूम में भी हो सकता था- अकरम

बता दें कि वसीम अकरम ने पाकिस्तान के एक टीवी शो The Pavilion पर कहा- जब मैंने इसकी फोटो देखी तो मैंने यही कहा है कि बाबर को यह बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आज ऐसा करने का दिन नहीं था। यदि आपके चाचा के बेटे ने कोहली की जर्सी लाने को कहा है, तो मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में ये सब करें।

भारत बनाम पाकिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 12 का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। हालांकि, अच्छी शुरूआत के बावजूद पाकिस्तान इस मैच में भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 42.5 ओवर में मात्र 191 रनों पर ऑलआउट हो गई।

पाक टीम की ओर से कप्तान बाबर आजम ही एक अर्धशतकीय पारी खेल पाए। दूसरी ओर, जब भारत इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने इसे 30.3 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। मैन इन ब्लू की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में छह चौके व इतने ही छक्कों की मदद से 86 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो श्रेयस अय्यर 53* रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया, वर्ल्ड कप में लगाई जीत की हैट्रिक 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?