“बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना” – भारत और पाकिस्तान के फैंस को वसीम अकरम ने लताड़ा
वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप स्टेज में आमने-सामने थी भारत-पाक की टीम।
अद्यतन - नवम्बर 26, 2023 3:32 अपराह्न

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने हाल ही में कहा था कि उन्हें भारत और पाकिस्तान के फैंस को एक-दूसरे की हार का जश्न मनाते देखकर दुख होता है। अकरम का मानना है कि दोनों देशों के फैंस को दूसरे देश के दुख पर खुशी मनाने के बजाय अपनी जीत का आनंद लेने पर ध्यान देना चाहिए।
स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ एक विशेष बातचीत के दौरान, अकरम ने कहा कि, “जिस तरह से भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे की हार का जश्न मनाते हैं, उसे देखकर मैं केवल उस वाक्यांश के बारे में सोच सकता हूं, ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’
भारत-पाक फैंस को वसीम अकरम ने जमकर लगाई लताड़
अकरम ने आगे कहा कि दोनों देशों में कुछ लोकप्रिय नाम हैं जो नकारात्मकता फैलाने वाली गतिविधियों में शामिल हैं। एक-दूसरे का समर्थन करने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि, “मैं किसी का नाम नहीं ले रहा हूं, लेकिन दोनों देशों में कुछ प्रसिद्ध लोग हैं जो कभी-कभी इस उद्देश्य में मदद नहीं करते हैं।
आप अपने देश के लिए देशभक्त हैं, और हम अपने देश के लिए। आइए इसे यहीं खत्म करें। बस एक-दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार करें ऐसे समय में जब हर कोई संघर्ष कर रहा है। दिन के अंत में, यह सिर्फ एक खेल है
हाल ही में संपन्न 2023 वर्ल्ड कप में ग्रुप-स्टेज से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम को भारतीय फैंस ने जमकर ट्रोल किया था। अहमदाबाद में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया की दिल तोड़ने वाली छह विकेट की हार के बाद पाकिस्तानी फैंस ने इसका बदला लिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2024 Auction: ऑक्शन से पहले सभी टीमों द्वारा रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालिए एक नजर