भारतीय टीम में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ी बात बोल वसीम जाफर 

भारतीय टीम में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ी बात बोल वसीम जाफर 

पूर्व क्रिकेटर ने मांग की सेलेक्टर्स रोहित शर्मा से खुलकर बात करें

Rohit Sharma (Image credit Twitter - X)
Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने हाल में ही अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वनडे भविष्य और आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए बड़ा बयान दिया है। भारत के पूर्व ओपनर का मानना ​​है कि शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए खुद को एक खास लंबे समय के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराया है।

जाफर की यह टिप्पणी तब आई है जब रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने माना कि टीम मैनेजमेंट ने शायद रोहित की भूमिका और उनसे उम्मीदों के बारे में पहले ही उनसे बात कर ली होगी, लेकिन जाफर को लगता है कि सेलेक्टर्स को रोहित शर्मा से खुलकर बात करने की जरूरत है।

रोहित शर्मा को लेकर वसीम जाफर का बड़ा बयान

पूर्व क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “भारतीय टीम के खेलने के तरीके को देखते हुए, उन्होंने रोहित शर्मा को यह बात स्पष्ट कर दी होगी। लेकिन मीडिया को इन बातों को उछालने की आदत है। रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिनका दो-तीन बार असफल होने के बाद मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है।”

जाफर ने आगे कहा “अगर रोहित शर्मा ने खुद को उपलब्ध कराया है, तो उनकी नजरें 2027 वर्ल्ड कप पर होंगी। वह सिर्फ बाइलेटरल सीरीज खेलने के लिए इतनी कड़ी मेहनत नहीं कर रहे हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि अजीत अगरकर या गौतम गंभीर को इस बारे में साफ तौर पर बताना चाहिए। रोहित शर्मा सिलेक्शन से जुड़ी चर्चाओं से ऊपर हैं। आप उन्हें एक या दो पारियों के आधार पर नहीं आंक सकते। उन्हें इस बहस को बात कर खत्म कर देना चाहिए।”

ये भी पढ़ें – शादी से पहले अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, सामने आई ब्रेकअप की खबर!

close whatsapp