अगर टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका के कप्तान नहीं होते तो वह टीम में नहीं होते: वसीम जाफर
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को सुपर 12 के 36वें मुकाबले में 33 रनों से हरा दिया है।
अद्यतन - नवम्बर 3, 2022 9:32 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 विश्व कप में आज सुपर 12 के 36वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में साउथ अफ्रीका के दिग्गज सीनियर लेफ्ट हेंड बल्लेबाज डेविड मिलर नहीं खेले, उनकी जगह मैच में हेनरिक क्लासेन को मौका मिला।
साथ ही टी-20 विश्व कप में अभी तक साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। और इसी को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने टेम्बा बावुमा ने बड़ा बयान दिया है। जाफर का मानना है कि अगर वह अफ्रीका के कप्तान नहीं होते तो शायद वह टीम में नहीं होते।
वसीम जाफर ने दिया बड़ा बयान
वसीम जाफर ने क्रिक्ट्रैकर पर बैटब्रिक्स 7 प्रस्तुत रन की रणनीति शो में टेम्बा बावुमा को लेकर बड़ा बयान दिया है। जाफर ने कहा अगर टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका के कप्तान नहीं होते तो वह टीम में नहीं खेलते। क्योंकि बाहर रीजा हेंडरिक्स बैठे हुए हैं जो शानदार फॉर्म में हैं। टेम्बा बावुमा सिर्फ इसलिए खेल रहे हैं कि वह टीम के कप्तान हैं। अगर वे टीम में तो टीम उनसे अच्छा क्रिकेट खेलने की टीम भी उम्मीद करती है।
साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान मैच का हाल:
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच हुए इस मैच का हाल बताएं तो मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बहुत ही गलत साबित हुआ। पावर प्ले ने में ही टीम ने अपने टॉप आर्डर को खो दिया। मोहम्मद रिजवान 4, कप्तान बाबर आजम 6 और मोहम्मद हैरिस 28 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे।
हालांकि इफ्तिकार अहमद 51 और शादाब खान 52 रनों के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के सामने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने साउथ अफ्रीका उतरी तो बारिश ने मैच में दखल दिया जिसकी वजह से डकवर्थ लुईस पद्धति का यूज करते हुए साउथ अफ्रीका को 14 ओवर में 142 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया गया।
142 रनों का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना पाई। टीम की तरफ से कप्तान टेम्बा बावुमा ने जरूर 36 रनों की पारी खेली, इसके अलावा एडन मार्करम 20 और हेनरिक क्लासेन ने 15 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की तरफ से इस मैच में शानदार गेंदबाजी की गई और शाहीन शाह अफरीदी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके।
जबकि शादाब खान ने 2 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। इसके अलावा नसीम शाह, हैरिस रउफ और मोहम्मद वसीम जूनियर को एक-एक विकेट मिला। साथ ही बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी जिंदा है।
इस जीत के बाद उसे अब इस बात की प्रार्थना करनी होगी कि टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका अपना अगला मुकाबला ना जीतें और पाकिस्तान, बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले को बड़े अंतर से जीत दर्ज करें, तो पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।