"टेस्ट क्रिकेट के लिए सबसे बड़ा खतरा..."- रावलपिंडी पिच को लेकर वासिम जाफर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

“टेस्ट क्रिकेट के लिए सबसे बड़ा खतरा…”- रावलपिंडी पिच को लेकर वासिम जाफर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

वसीम जाफर ने कहा ओवररेट नहीं, बल्कि मृत पिचें टेस्ट क्रिकेट के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

Wasim Jaffer. (Photo Source: Twitter)
Wasim Jaffer. (Photo Source: Twitter)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने रावलपिंडी में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 24 सालों बाद पाकिस्तान दौरे पर आई है। दोनों टीमें फिलहाल रावलपिंडी में पहला टेस्ट मुकाबला खेल रही हैं।

हालांकि, इस ऐतिहासिक दौरे के शुरूआती मैच के लिए तैयार की गई पिच को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पिच फ्लैट और सुखी हुई नजर आ रही है, जिसकी खिलाड़ियों से लेकर ब्रॉडकास्टर्स और कमेंटेटर्स सभी काफी आलोचना कर रहे है।

अब इस लिस्ट में एक और नाम भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का जुड़ गया है। उन्होंने कहा रावलपिंडी में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी यह टेस्ट मुकाबला एक मृत मैच है, क्योंकि एक मृत पिच, एक मृत मैच के बराबर होती है।

वसीम जाफर ने रावलपिंडी पिच पर उठाया सवाल

वसीम जाफर के इस टिप्पणी का कारण यह हैं कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी में जारी पहले टेस्ट मुकाबले के चार दिनों का खेल पहले ही समाप्त चूका है, और मेहमान टीम को दूसरी पारी में बल्लेबाजी का अब तक मौका मिल भी नहीं पाया हैं।

रावलपिंडी में दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 900 से ज्यादा रन बना लिए हैं, और अब तक केवल 13 विकेट ही गिरे हैं, जिसके चलते वसीम जाफर ने इस पिच को मृत करार दिया है। उन्होंने आगे कहा ओवररेट नहीं बल्कि मृत पिचें टेस्ट क्रिकेट के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

वसीम जाफर ने पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच को लेकर ट्ववीट किया: “मुझे यह मनोरंजक लगता है जब टेस्ट मैच 4 दिनों के भीतर खत्म हो जाते हैं फिर भी टीमें ओवररेट के लिए WTC अंक खो देती हैं। टेस्ट क्रिकेट के लिए सबसे बड़ा खतरा ओवररेट नहीं है। आजकल टेस्ट मैच शायद ही 5वें दिन तक जाते हैं। टेस्ट क्रिकेट के लिए सबसे बड़ा खतरा मृत पिचें हैं। मृत पिच = मृत मैच।”

यहां देखे वसीम जाफर की ट्विटर पोस्ट –

close whatsapp