PBKS vs RCB: क्वालिफायर 1 में आरसीबी को चीयर करते हुए नजर आएंगे मिस्टर 360, खुद ही देख लें वीडियो 

PBKS vs RCB: क्वालिफायर 1 में आरसीबी को चीयर करते हुए नजर आएंगे मिस्टर 360, खुद ही देख लें वीडियो 

आईपीएल का पहला क्वालिफायर आज 29 मई को पंजाब और बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा।

RCB and AB de Villiers (Image Credit- Twitter X)
RCB and AB de Villiers (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025, PBKS vs RCB: आईपीएल का जारी रोमांचक 18वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज 29 मई से प्लेऑफ मैचों की शुरुआत हो रही है। पहला क्वालिफायर मैच आज पंजाब किंग्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच, न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस मुकाबले के शुरू होने से पहले आरसीबी टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि पंजाब के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी को टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी व क्रिकेट जगत में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स का सपोर्ट मिलने वाला है। इसको लेकर एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस वीडियो में डिविलियर्स खुद कह रहे हैं कि वह आरसीबी को सपोर्ट करने वाले हैं। डिविलियर्स ने कहा कि वह आरसीबी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है यह साल टीम का है। लेकिन क्या वह आज पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला पड़ाव पार कर पाएगी।

देखें एबी डिविलियर्स की यह वायरल वीडियो

New PCA Stadium, Mullanpur, Pitch Report (पिच रिपोर्ट)

पंजाब और बेंगलुरू के बीच मैच मुल्लांपुर में खेला जाएगा, और यह पिच भारत की सबसे तेज पिचों में से एक है। यह पिच तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल प्रदान करती है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन बाद में बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं। उछाल होने की वजह से गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और बल्लेबाज लंबे लंबे शॉट लगाते हैं । वहीं, ओस भी इस मैदान पर एक अहम कारक बनकर उभरती है, जिससे गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है।

PBKS vs RCB Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11ः

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई , हरप्रीत बरार, काइल जैमिसन, अर्शदीप सिंह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11ः

फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम सिफर्ट, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड

close whatsapp