IPL 2023: CSK के तेज गेंदबाज दीपक चहर ने फैंस के साथ खिंचाए फोटोज, देंखे वीडियो
आईपीएल 2023 में 3 मैच ही खेल पाए हैं दीपक चहर
अद्यतन - Apr 29, 2023 11:43 pm

IPL 2023, Channai Super Kings: आईपीएल के जारी 16वां सीजन भले ही चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चहर के लिए ठीक ना रहा हो, लेकिन उनकी टीम के लिए यह सीजन अब तक शानदार रहा है।
बता दें कि टीम ने अब तक खेले गए 8 मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है, जबकि उसे तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस वक्त 10 अंको के साथ पांइट टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद हैं। तो वहीं अब टीम का सामना अब अपने अगले मैच में 30 अप्रैल को चेपाॅक स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होने वाला है।
दूसरी ओर इस मैच से पहले टीम के तेज गेंदबाज दीपक चहर फैंस के साथ फोटो खिंचाते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि दीपक द्वारा फैंस के साथ फोटो खिंचाते हुए एक वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में टीम ने लिखा- खुशी अपने फैंस के चारो ओर चक्कर लगा रही है।
देंखे दीपक की वायरल वीडियो
Cherry Going rounds for his home fans!🤳#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @deepak_chahar9 pic.twitter.com/EAy19azrTF
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 29, 2023
आईपीएल 2023 में दीपक चहर का प्रदर्शन
बता दें कि दीपक ने अभी तक चेन्नई के लिए तीन मैच खेल चुके हैं जिसमें वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। तो वहीं इस दौरान दीपक ने 10.44 की इकोनाॅमी से रन भी लुटाए हैं। वह आखिरी बार सीएसके की ओर से 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।
इस मुकाबले में इंजरी होने के बाद वह अब तक टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन 30 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ होने वाले मैच से पहले आयोजित प्रैक्टिस सेशन में दीपक को थोड़ी-बहुत गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि वह पंजाब के खिलाफ चेपाॅक के मैदान पर खेलते हुए नजर आते हैं या नहीं।