अब अपने ही घर के राज खोल रहे हैं MS Dhoni, वाइफ साक्षी से जुड़ी हैरान कर देने वाली बात भी मजे-मजे में बोल गए माही
एमएस धोनी ने चेन्नई के साथ अपने आपसी प्रेम के कारण पहली फिल्म तमिल में प्रोडूस में की!
अद्यतन - Jul 11, 2023 1:51 pm

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान MS Dhoni अपनी कंपनी ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ द्वारा निर्मित फिल्म ‘LGM’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए अपने पसंदीदा शहर चेन्नई पहुंचे, और एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया।
एमएस धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ ‘LGM’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए चेन्नई पहुंचे थे। ट्रेलर लॉन्च के बाद, धोनी ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उनके परिवार में ‘बॉस कौन है’, चेन्नई के साथ उनके रिश्ते और उनकी वाइफ साक्षी को लेकर एक मजेदार खुलासा किया।
वाइफ के मन में आया फिल्म बनाने का, बन गई फिल्म: MS Dhoni
ZEE न्यूज के अनुसार, एमएस धोनी ने चेन्नई में ‘LGM’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा: “आप में से कितने लोग यहां शादी-शुदा हैं? आप सभी जानते हैं कि घर का बॉस कौन है! इसलिए जब मेरी वाइफ ने कहा कि हम एक फिल्म बनाएंगे, तो मैं हैरान रह गया, और अब फिल्म बन गई।”
यहां पढ़िए: भाई ये धोनी समय के साथ जवान होते जा रहे हैं, नई तस्वीरों ने तो बवाल काट रखा है!
इस बीच, भारत के पूर्व कप्तान ने मजाकिया अंदाज में कसम खाते हुए बताया कि उन्होंने अपनी वाइफ साक्षी को तमिल में कोई भी ‘बुरे शब्द’ नहीं सिखाए।
मैं तमिल के अलावा अन्य भाषाओं में बुरे शब्द जरूर जानता हूं: MS Dhoni
CSK के कप्तान ने कहा, “सीएसके कु पेरिया व्हिसल एडिंगा। मेरी वाइफ ने कहा कि वह तमिल में बुरे शब्द जानती है, लेकिन मैंने उसे तमिल में कोई बुरे शब्द नहीं सिखाए, क्योंकि मैं तमिल में कोई भी बुरे शब्द नहीं जानता। लेकिन, मैं अन्य भाषाओं में जरूर जानता हूं।”
एमएस धोनी ने अंत में चेन्नई को लेकर कहा, “मेरा पहला टेस्ट डेब्यू चेन्नई में है। मेरा हाईएस्ट टेस्ट स्कोर चेन्नई में है और अब मेरी पहली फिल्म तमिल में है। चेन्नई मेरे लिए बहुत खास है। साल 2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ तो मुझे इस शहर ने पूरे दिल से अपना लिया। हमने इस राज्य और शहर के प्रति हमारे आपसी प्रेम के कारण तमिल में अपनी पहली फिल्म का निर्माण किया है।”
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें