VIDEO: RCB vs CSK मैच में फाफ डु प्लेसिस ने एक हाथ से पकड़ा IPL 2024 का बेहतरीन कैच
सीएसके को 27 रनों से हराकर आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
अद्यतन - मई 19, 2024 2:43 अपराह्न

आईपीएल के जारी सीजन का 68वां रोमांचक मैच कल 18 मई को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया था। बता दें कि इस मैच में आरसीबी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने एक बेहतरीन कैच लपका है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि कल चिन्नास्वामी मैदान पर हुए इस मैच में जब सीएसके आरसीबी से मिले 219 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसकी पारी के 15वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद मिचेल सेंटनर एक तेज शाॅट खेलते हैं।
लेकिन इस दौरान मैदान पर मिड ऑन की ओर फील्डिंग कर रहे फाफ पीछे ही ओर भागते हुए हवा में छलांग लगाते हुए, मात्र एक हाथ से इस बेहतरीन कैच को लपक लेते हैं। स्टेडियम में इस कैच को देखकर हर कोई दंग रह गया।
देखें फाफ डु प्लेसिस द्वारा लपके गए इस शानदार कैच की वीडियो
𝐖𝐇𝐀𝐓. 𝐓𝐇𝐄. 𝐅𝐀𝐅. 🤯#TATAIPL #RCBvCSK #IPLonJioCinema pic.twitter.com/GWuERdGUCL
— JioCinema (@JioCinema) May 18, 2024
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो आरसीबी ने सीएसके को 27 रनों से हराकर जारी सीजन के प्लेऑफ में जगह बना ली है। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 218 रन बनाए। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 47, फाफ डु प्लेसिस ने 54, रजत पाटीदार ने 41 और कैमरन ग्रीन ने 38* रनों की पारी खेली।
तो वहीं जब सीएसके आरसीबी से मिले 219 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 191 रन ही बना पाई, और मैच को उसे 27 रनों से गंवाना पड़ा। सीएसके के लिए रचिन रवींद्र ने 61 रनों की शानदार पारी खेली, तो अजिंक्य रहाणे ने 33 रन बनाए। हालांकि, रवींद्र जडेजा 42* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।