Female फैन का सवाल सुन शादाब खान की हुई बोलती बंद, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

Female फैन का सवाल सुन शादाब खान की हुई बोलती बंद, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

दूसरे टी20 में पाकिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडर शादाब खान ने काफी खराब गेंदबाजी की और चार ओवर में बिना विकेट लिए 55 रन दिए।

Shadab Khan (Pic Source-X)
Shadab Khan (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान टीम इंग्लैंड में चार मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। इस शानदार सीरीज का पहला और तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले को इंग्लैंड ने 23 रनों से अपने नाम किया। दूसरे टी20 में पाकिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडर शादाब खान ने काफी खराब गेंदबाजी की और चार ओवर में बिना विकेट लिए 55 रन दिए।

यही नहीं बल्लेबाजी से भी शादाब खान अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और तीन रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। हाल ही में शादाब खान की मुलाकात उनकी Female फैन से हुई जिसने पाकिस्तानी खिलाड़ी से ऐसा सवाल पूछा जिसको सुन वो पूरी तरह से दंग रह गए। शादाब खान को बिल्कुल भी समझ नहीं आ रहा था कि वो उस फैन के सवाल का जवाब कैसे दें।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें Female फैन ने बिना डरे शादाब खान से पूछा कि, ‘आप छक्के क्यों खा रहे हैं? फॉर्म में वापस आइए। ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने है आपको। फॉर्म में जल्द से जल्द वापसी करें।’

यह रही वीडियो:

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा और अंतिम टी20 मुकाबला 30 मई को लंदन के कैनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। अगर इंग्लैंड इस मैच को जीत जाता है तो वो सीरीज अपने नाम कर लेगा, वहीं अगर पाकिस्तान टीम इस मैच को जीतती है तो यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर अंत होगी। दूसरे टी20 में पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम और फखर ज़मान के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना पाया था और इसी वजह से टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

हालांकि अब अंतिम मैच में पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे और इस सीरीज को बराबरी पर अंत करना चाहेंगे। यही नहीं इसके बाद दोनों ही टीमों को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए देखा जाएगा जिसकी शुरुआत 2 जून से हो रही है। पाकिस्तान टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?