Gautam Gambhir Viral Reaction on Rinku Singh

VIDEO: रिंकू सिंह को विकेट मिलता देख सबसे ज्यादा खुश हुए थे हेड कोच गंभीर, उनका मिलियन डॉलर रिएक्शन हुआ वायरल

रिंकू सिंह ने 19वें ओवर में दो विकेट किए अपने नाम।

Rinku Singh & Gautam Gambhir (Photo Source: X)
Rinku Singh & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में पार्ट टाइम गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रही। रिंकू सिंह से लेकर सूर्यकुमार यादव तक सभी ने इस मैच में गेंदबाजी की। रिंकू और सूर्य को उनके विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में दोनों अपनी बॉलिंग से भी छा गए।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह को 19वां ओवर थमाया और उन्होंने कमाल कर दिया। दरअसल, श्रीलंका को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए नौ रन चाहिए थे। सूर्यकुमार के पास मोहम्मद सिराज का एक ओवर बचा था और शिवम दुबे भी विकल्प में थे, लेकिन उन्होंने गेंद रिंकू सिंह को सौंपी। रिंकू ने अपने ओवर की दूसरी ही गेंद पर कुसल परेरा को आउट कर दिया।

रिंकू सिंह की गेंदबाजी पर गौतम गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरल (Gautam Gambhir Viral Reaction on Rinku Singh)

टी-20 इंटरनेशनल में यह रिंकू सिंह का पहला विकेट था। रिंकू जब बॉलिंग करने आए थे, तो गौतम गंभीर काफी ज्यादा टेंशन में दिख रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने दूसरी गेंद पर विकेट लिया, गंभीर अपनी हंसी को नहीं रोक पाए और अब उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिंकू सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ ओवर की दूसरी ही गेंद विकेट लेने के अलावा सिर्फ तीन रन खर्च किए। इस ओवर में रिंकू ने रमेश मेंडिस को भी आउट किया। इस तरह रिंकू ने एक ओवर में दो विकेट अपने नाम किए। रिंकू सिंह की इस गेंदबाजी को देख कप्तान सूर्यकुमार यादव भी काफी खुश नजर आए।

वहीं सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उन्होंने 20वें ओवर में आते ही दूसरी बॉल पर कामिंदु मेंडिस का विकेट चटकाया। रिंकू सिंह ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद सूर्या ने अगली ही गेंद पर महीश तीक्षणा को चारों खाने चित कर दिया। सूर्या ने इस ओवर में सफलता पूर्वक 6 रन डिफेंड किए।

close whatsapp