एक बार फिर अपनी टीम के लिए संकटमोचक बने हनुमा विहारी, दूसरी पारी में भी टूटे हाथ से की बल्लेबाजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक बार फिर अपनी टीम के लिए संकटमोचक बने हनुमा विहारी, दूसरी पारी में भी टूटे हाथ से की बल्लेबाजी

हनुमा विहारी अपनी टीम को बचाने के लिए हाथ में प्लास्टर लगाए हुए बल्लेबाजी करते हुए दिखे।

Hanuma Vihari (Photo Source; Twitter)
Hanuma Vihari (Photo Source; Twitter)

इस वक्त रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर हनुमा विहारी अपनी टीम भावना के लिए सुर्खियों में रहे हैं। बुधवार को आंध्र के कप्तान दाएं हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद बल्लेबाजी की थी। वह टूटे हाथ के साथ गुरुवार को भी क्रीज पर उतरे और सिर्फ एक हाथ से कुछ बेहतरीन शॉट खेले।

मैच के तीसरे दिन भी विहारी अपनी टीम को बचाने के लिए हाथ में प्लास्टर लगे होने के बावजूद बल्लेबाजी करने के लिए आए। दूसरी पारी में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने आए विहारी ने 16 गेंदों में 15 रन बनाए। दूसरी पारी में आंध्र प्रदेश की टीम महज 93 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में हनुमा विहारी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

हनुमा विहारी के इस जज्बे को देखने के बाद हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। जिस तरह से उन्होंने पहली पारी और दूसरी पारी में टूटे हुए हाथ के साथ बल्लेबाजी की वो वाकई में तारीफ के लायक था। इसी को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर कई मजेदार रिएक्शन भी दिए।

मैच पर मध्य प्रदेश की पकड़ मजबूत

वहीं अब मैच की बात करें तो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मध्य प्रदेश की टीम को चौथे दिन 187 रन बनाने होंगे। गुरुवार को तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 58 रन बना लिए हैं।

इससे पहले आंध्र प्रदेश की टीम ने अपनी पहली पारी में 379 रन बनाए थे। वहीं, मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 228 रन बनाए थे। दूसरी पारी में आंध्रा की टीम 93 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। आंध्रा को पहली पारी में 151 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। इस तरह उसने मध्य प्रदेश को 245 रनों का लक्ष्य दिया।

हनुमा विहारी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

close whatsapp