VIDEO: मार्नस लाबुशेन और जसप्रीत बुमराह के बीच देखने को मिला प्रतिस्पर्धा का एक मजेदार मुकाबला - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: मार्नस लाबुशेन और जसप्रीत बुमराह के बीच देखने को मिला प्रतिस्पर्धा का एक मजेदार मुकाबला

पहले दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया भारत से पहली पारी के आधार पर 94 रनों से पीछे है।

Jasprit Bumrah and Marnus Labuschagne (Image Credit- Twitter X)
Jasprit Bumrah and Marnus Labuschagne (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अक्सर विरोधी टीम के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए नजर नहीं आते हैं। हालांकि, एडिलेड ओवल में आज 6 दिसंबर, शुक्रवार को शुरू हुए दूसरे BGT पिंक बाॅल टेस्ट मैच में बुमराह का एक अलग ही रूप देखने को मिला है।

टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 180 रनों पर सिमट गई। हालांकि, कम स्कोर के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने के लिए जल्दी विकेट लेने की तलाश थी और सभी की निगाहें एक बार फिर जसप्रीत बुमराह के ऊपर टिकी हुई थीं।

लेकिन 24 रनों के कुल स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका देने के बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक जसप्रीत बुमराह सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन की साझेदारी को नहीं तोड़ पाए।

हालांकि, दिन के खेल के आखिरी सेशन में लाबुशेन और बुमराह के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बुमराह द्वारा फेंकी गई कुछ गेंदों को लाबुशेन ने डिफेंस किया, तो कुछ गेंदों पर वह बीट भी हुए, जिसके बाद दोनों का एक्शन देखने लायक था।

देखें दोनों के बीच मैदान पर चली प्रतिस्पर्धा की शानदार वीडियो

 

खैर, आपको एडिलेड टेस्ट मैच के बारे में बताएं तो भारत के पहली पारी के 180 रनों के जबाव में ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 33 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। वह अभी भी भारत से 94 रनों से पीछे है। क्रीज पर इस समय नाथन मैकस्वीनी 38* और मार्नस लाबुशेन 20 रन बनाकर मौजूद हैं।

वहीं इससे पहले टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया के पास मिचेल स्टार्क की कमाल की गेंदबाजी का कोई भी जबाव नहीं था। भारत को 180 रनों पर समेटने में स्टार्क ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 14.1 ओवर में 48 रन खर्चते हुए 6 विकेट हासिल किए, तो पैट कमिंस और स्काॅट बोलेंड को 2-2 विकेट मिले।

close whatsapp