SA vs PAK: क्वेन मफाका ने अपना पहला टेस्ट विकेट बाबर आजम को आउट कर हासिल किया, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs PAK: क्वेन मफाका ने अपना पहला टेस्ट विकेट बाबर आजम को आउट कर हासिल किया, देखें वायरल वीडियो

पाकिस्तान की पहली पारी में 58 रन बनाकर आउट हुए बाबर

South Africa vs Pakistan, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)
South Africa vs Pakistan, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान (SA vs PAK) के बीच इस समय जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में प्रोटीज टीम को ओर से डेब्यू कर रहे 18 वर्षीय तेज गेंदबाज क्वेन मफाका ने अपना पहला टेस्ट विकेट बाबर आजम (Babar Azam) के रूप में हासिल किया है।

तो वहीं मफाका के मेडन टेस्ट विकेट लेने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही फैंस इस वीडियो पर काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। बाबर पाकिस्तान की पहली पारी में 58 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच आउट हुए।

देखें किस तरह आउट हुए बाबर आजम

पाकिस्तान को फाॅलोऑन के लिए होना पड़ा मजबूर

दूसरी ओर, इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 615 रन बनाए थे। तो वहीं साउथ अफ्रीका के इस बड़े टोटल के सामने पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 194 रनों पर ही ढेर हो गई है। पहली पारी में खराब बल्लेबाजी के चलते पाकिस्तान को मैच में फाॅलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा है।

पाक टीम के लिए पहली पारी में बाबर आजम ने 58 तो मोहम्मद रिजवान ने 46 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। पहली पारी में पाकिस्तान के लिए कप्तान शान मसूद 2, कामरान गुलाम 12, सऊद शकील 0 और सलमान अली आघा 19 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए।

तो वहीं खबर लिखे जाने तक इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 14 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद, बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय शान मसूद 33* और बाबर आजम 25* रन बनाकर मौजूद है। पाकिस्तान अभी भी पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका से 358 रनों से पीछे है।

close whatsapp