आलिम हकीम से बाल कटवाने के बाद किसी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं मोहम्मद शमी, क्रिकेटर ने खुद शेयर किया वीडियो
इन दिनों इंजरी से रिकवर कर रहे हैं शमी
अद्यतन - अगस्त 29, 2024 6:50 अपराह्न

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की कुछ फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वो एकदम नए लुक में नजर आए थे। शमी की नई फोटोज को देखकर लग ही नहीं रहा था कि शमी में इतना बदलाव देखने को मिलेगा।
साथ ही बता दें कि शमी को यह नया लुक देने में बाॅलीवुड के प्रसिद्ध हेयर ड्रेसर आलिम हकीम (Aalim Hakim) का हाथ है, जिनसे बाॅलीवुड के ज्यादातर एक्टर हेयर कट कराते हैं। हकीम के पिता पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तिगत हेयर ड्रेसर थे।
इसके अलावा आलिम हकीम से बाल कटवाने में भारतीय क्रिकेटर भी पीछे नहीं रहते हैं। हाल में ही एमएस धोनी, ईशान किशन, शुभमन गिल आदि आलिम हकीम से बाल कटवाते हुए नजर आए थे। तो वहीं अब इस कड़ी में नया नाम मोहम्मद शमी का जुड़ा था।
दूसरी ओर, अब भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आलिम हकीम से बाल कटवाने की वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें मोहम्मद शमी द्वारा शेयर की गई वीडियो
आखिरी बार कब खेला था शमी ने भारतीय टीम के लिए मैच
बता दें कि 33 वर्षीय शमी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 19 नवंबर 2023 को वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद वह इंजर्ड हो गए थे और इन दिनों NCA में रहकर रिहैब की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं।
मोहम्मद शमी के क्रिकेट करियर पर एक नजर
खबर लिखे जाने तक मोहम्मद शमी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 64 टेस्ट, 101 वनडे और 23 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 229 टेस्ट, 195 वनडे और 24 टी20 विकेट लिए हैं। इसके अलावा शमी के नाम 110 आईपीएल मैचों में 127 विकेट दर्ज हैं।