IPL 2024: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच में जैसे ही MS Dhoni बल्लेबाजी करने उतरे तो पूरा स्टेडियम गूंज उठा माही-माही के नारों से, देखें वीडियो
चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए हैं।
अद्यतन - Apr 5, 2024 9:38 pm

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स (SRH vs CSK) के बीच आईपीएल के जारी सीजन का 18वां मैच आज 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए हैं।
तो वहीं चेन्नई की पारी के दौरान, जैसे ही टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आते हैं, तो स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंजने लगता है। साथ ही धोनी के मैदान पर आने को लेकर कुछ वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। साथ ही धोनी की पारी के बारे में बात की जाए तो वे 2 गेंद में 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
देखें एमएस धोनी की ये वायरल वीडियो
You said Therapy, I heard #DHONI𓃵#MSDhoni #CSKvsSRH #SRHvsCSKpic.twitter.com/HX1uq0Qgqs pic.twitter.com/cjmFV0krMY
— Riya Agrahari (@Riyaagrahari8) April 5, 2024
https://twitter.com/staykind2024/status/1776274652043878723
https://twitter.com/staykind2024/status/1776273880048607274
सीएसके ने हैदराबाद को जीत के लिए दिया 166 रनों का लक्ष्य
दूसरी ओर, आपको मुकाबले के बारे में जानकारी दें, तो मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। तो वहीं मैच में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स ने कुल 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए हैं।
हालांकि, मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरूआत कुछ खास नहीं रही, रचिन रवींद्र (12) चौथे ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ बड़ा शाॅट खेलते हुए आउट हो गए। तो वहीं कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (26) को शुरूआत मिली, लेकिन वे अपनी इस पारी को ज्यादा बड़ी नहीं कर पाए।
लेकिन चेन्नई के लिए अंजिक्य रहाणे ने 35 और शिवम दूबे ने 45 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत सीएसके इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही। हालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि क्या सीएसके से मिले 166 रनों के लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हासिल कर पाती है या नहीं?