घुटने की सर्जरी के बाद पहली बार नजर आए MS Dhoni; बेटी जीवा और अपने क्यूट पेट्स के साथ बिताए मस्ती भरे पल

एमएस धोनी ने अपने प्रशंसकों के लिए एक उपहार के रूप में आईपीएल 2024 में वापसी का वादा किया था।

Advertisement

MS Dhoni with Ziva. (Image Source: Instagram)

भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के वर्तमान कप्तान MS Dhoni पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में फ्रेंचाइजी को रिकॉर्ड पांचवां खिताब दिलाने के बाद इस समय अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दें, 41-वर्षीय महान विकेटकीपर-बल्लेबाज ने घुटने की चोट के साथ पूरा आईपीएल 2023 खेला। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांचवी बार चैंपियन बनाने के तुरंत बाद धोनी ने मुंबई के एक प्रसिद्ध अस्पताल में सफल सर्जरी करा ली है, और जल्द रिहैब शुरू करेंगे।

जीवा के साथ MS Dhoni ने बिताए खास पल

इस बीच, एमएस धोनी सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहते हैं। साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है, लेकिन उनके फैंस को उनकी एक झलक पाने के लिए भी CSK या फिर उनकी वाइफ साक्षी का सोशल मीडिया हैंडल देखने पड़ता है।

यहां पढ़िए: 10 साल पुरानी तस्वीर की जडेजा ने याद, उस वक्त भी धोनी की कप्तानी में किया था कमाल

खैर, एक बार फिर साक्षी धोनी ने करिश्माई कप्तान और उनकी बेटी जीवा का एक क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उनके फैंस का दिन बना दिया है। इस वीडियो में धोनी और जीवा अपने पालतू जानवरों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वो वीडियो –

IPL 2024 में वापसी करेंगे MS Dhoni?

इस बीच, एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद अपने प्रशंसकों के लिए एक उपहार के रूप में आईपीएल 2024 में वापसी का वादा किया था। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह सर्जरी के बाद कैसे रिकवर होते हैं और क्या वह आईपीएल के एक और सीजन के लिए शारीरिक रूप से फिट है।

चूंकि धोनी साल भर में केवल एक ही टूर्नामेंट में खेलते हैं, इसलिए उनकी ट्रेनिंग अन्य खिलाड़ियों से पहले ही शुरू हो जाती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हो सकता है, अगर वह घुटने की सर्जरी से जल्द रिकवर हो जाते हैं।

Advertisement